फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Outrage over the attack on the doctor, demand for action

Dehradun News: काली पट्टी बांध कर डॉक्टरों ने किया कार्य

Wed, 12 Jul 2023 12:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Outrage over the attack on the doctor, demand for action
चिकित्सक पर हुए हमले से आक्रोश, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


चमोली जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट में नियुक्त तहसील चकराता के बायला गांव निवासी डॉ. रोहित चौहान पर हुए हमले पर जौनसार डॉक्टर्स एसोसिएशन और प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने कड़ी नाराजगी जताई है। इस संबंध में उन्होंने एसएसपी और डीएम चमोली को पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना के विरोध में प्रदेशभर के डॉक्टरों ने मंगलवार काली पट्टी बांधी।



बीती 10 जुलाई रात्रि करीब 2.30 बजे ड्यूटी के दौरान पांच से सात लोगों ने डॉ. रोहित चौहान पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया था। उनके सिर पर चोटें आई थीं। जौनसार बाबर डाक्टर्स एसोसिएश्न के अध्यक्ष डॉ. दिनेश चौहान ने कहा कि डॉ. रोहित चौहान के खिलाफ किए गए हिंसक कृत्य से समूचा संगठन स्तब्ध है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए उचित कदम उठाए जाएं। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के वरिष्ठ सदस्य प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप उनियाल ने बताया कि काली पट्टी बांधकर सभी चिकित्सकों ने कार्य किया। कहा कि शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर संघ प्रदेशभर में ओपीडी बहिष्कार करने को बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed