फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Outpost in-charge assaulted the chairman of Dumper Owners Committee, anger

Dehradun News: डंपर मालिक समिति के अध्यक्ष से चौकी प्रभारी ने की मारपीट, आक्रोश

Wed, 22 Nov 2023 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Outpost in-charge assaulted the chairman of Dumper Owners Committee, anger
I
विज्ञापन

II-पदाधिकारियों ने की आईजी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग
I
खनन सामग्री ले जा रहे डंपर को सीज करने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। आरोप है कि डंपर को खाली कराने की गुजारिश करने गए डंपर मालिक समिति के अध्यक्ष के साथ चौकी प्रभारी ने मारपीट की। आक्रोशित पदाधिकारियों ने आईजी गढ़वाल से मुलाकात कर चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। आईजी ने एसपी सिटी को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
I
I
I
Iजानकारी के मुताबिक निजाम प्रधान का डंपर सोमवार रात खनन सामग्री लेकर आ रहा था। इस दौरान जोगीवाला चौकी प्रभारी ने डंपर को आरसी न होने के कारण सीज कर दिया। खनन सामग्री जिस मकान के लिए जा रही थी वहां पर मंगलवार सुबह लेंटर डाला जाना था।
विज्ञापन

I
I
I
Iयह जानकारी निजाम प्रधान ने देवभूमि बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर्स एवं ट्रक ऑपरेटर्स कल्याण समिति के अध्यक्ष हरेंद्र बालियान को दी। बालियान जोगीवाला पहुंचे और डंपर की खनन सामग्री निर्धारित स्थान पर उतारने की गुजारिश की। आरोप है कि इस पर चौकी प्रभारी आग बबूला हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iउसने हरेंद्र बालियान की जमकर पिटाई की और फिर उन्हें हवालात में बंद कर दिया। इस बात से आक्रोशित समिति के सदस्य इकट्ठा हुए और एसएसपी कार्यालय पहुंचे। यहां एसएसपी अपने कार्यालय में नहीं मिले तो वह आईजी रेंज कार्यालय पहुंचे।

I
Iउनसे मिलकर समस्या रखी। इसके बाद समिति से जुड़े लोग एसएसपी से मिलने के लिए घंटों तक उनके कार्यालय में इंतजार करते रहे। इस दौरान अनिल पांडे, संजीव मलिक, ओमपाल राठी, अमित पंवार, हरेंद्र मलिक, प्रवीन चौहान, अमित पंवार, संत गोयल आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed