फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Out of 16 CCTV cameras installed in Sahiya market, 10 are faulty.

Dehradun News: साहिया बाजार में लगे 16 सीसीटीवी कैमरों में 10 खराब

Thu, 30 Jan 2025 01:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Out of 16 CCTV cameras installed in Sahiya market, 10 are faulty.
साहिया बाजार में सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे खराब होने से उनका लाभ क्षेत्रवासियों को नहीं मिल रहा है। बाजार क्षेत्र में लगे कुल 16 कैमरों में छह ही काम कर रहे हैं। इसके रख-रखाव के लिए जिम्मेदार ग्राम पंचायत भी लापरवाह बनी हुई है। स्थानीय निवासियों ने खराब कैमरों को ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन


साहिया बाजार क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से 2017 में छह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इसके बाद 2018-19 में छह अन्य कैमरे लगाकर तीसरी नजर को विस्तार दिया गया। इसी क्रम में 2020-21 में चार सीसीटीवी कैमरे और लगाए गए। कैमरों के माध्यम से काफी इलाका कवर किए हो जाने से मुख्य बाजार, साहिया-समाल्टा मोटर मार्ग, साहिया-क्वानु मोटर मार्ग, मंडी गेट व नेवी गांव तक की निगरानी होने लगी। कैमरे के दो कंट्रोल रूम बनाए गए, जिनमें से एक पुलिस चौकी व एक ग्राम प्रधान के आवास पर है। कैमरे लग जाने से क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर विराम लग गया। लेकिन, बाद में एक के बाद एक कैमरे खराब होते गए। उसे ठीक नहीं कराया गया। अभी हालत यह है कि मौजूदा समय में सिर्फ छह कैमरे ही काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी शांति प्रसाद वर्मा, रविंद्र पाल सिंह, मंजीत कुमार, मुकेश वर्मा, इंदर सिंह, शमशेर सिंह पंवार, सतीश कुमार आदि का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे खराब रहने से क्षेत्र की सुरक्षा फिर से भगवान भरोसे हो गई है। कैमरों को ठीक कराने के लिए ग्राम प्रधान से लेकर अधिकारियों तक को कहा गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उधर, ग्राम पंचायत की प्रशासक नीलम संवई ने बताया कि खराब पड़े कैमरों को ठीक कराने की कार्रवाई चल रही है। एक दो दिन सभी सीसीटीवी कैमरे ठीक करा लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed