फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Organizing road safety awareness programs in schools

Dehradun News: विद्यालयों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमो का आयोजन

Sat, 10 Dec 2022 07:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Organizing road safety awareness programs in schools
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पछवादून से लेकर जौनसार बावर तक विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ उनके पालन की शपथ भी दिलाई गई। वक्ताओं ने कहा कि दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। यह भी कहा कि नियमों के पालन से दुर्घटनाओं में कमी आती है।
विज्ञापन

बाबूगढ़ स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई व एनसीसी इकाई के कैडेट को नियमों के पालन की शपथ भी दिलाई गई। भाऊवाला स्थित गुरुराम राय इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवियों को यातायात नियमों की शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य दमयंती परिंदयाल, नरेश चंद्र, योगेश मेलकानी, नीता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कालसी के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में छात्र छात्राओं को यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य डॉ. जीसी बडोनी ने कहा कि सड़क पर चलने के लिए बनाए गए नियमों का पालन करने से दुर्घटनाओं में कमी आती है। उप प्रधानाचार्य सुधा पैन्यूली ने कहा कि दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें व कार चलाते हुए सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि यातायात संबंधी नियम कानूनों का पालन नहीं करने पर जहां एक ओर वाहन सवार और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों का जीवन खतरे में बना रहता है। वहीं दूसरी ओर नियम तोड़ने पर कानूनी कार्रवाई का सामना भी करना पड़ता है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में संदीप कुमार थपलियाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित शिवराम राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई व रोवर्स रेंजर्स के संयुक्त तत्वाधान में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंजना श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीनाक्षी कश्यप, डॉ. सतीश चंद्र, डॉ. आशीष बिजल्वाण, डॉ. राजेश कुमार, सचिन शर्मा, डॉ. परवेज आलम, शर्मिला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed