फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus In uttarakhand: health Check Up will do for all officers and employees related to operation and safety of trains

Coronavirus: रेलवे में संचालन, सुरक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों-कर्मचारियों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण

Thu, 25 Jun 2020 12:35 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus In uttarakhand: health Check Up will do for all officers and employees related to operation and safety of trains
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

ट्रेनों के संचालन और सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों का जल्द स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। रेलवे बोर्ड के स्वास्थ्य निदेशक की ओर से इस संबंध में सभी डीआरएम को पत्र जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


निदेशक स्वास्थ्य आरएस शुक्ला की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि सभी अधिकारियों, कर्मचारियों का पीरियोडिकल मेडिकल एग्जामिनेशन (पीएमई) समय रहते कराया जाए। ताकि अधिकारियों और कर्मचारियों को कोरोना के संक्रमण से बचाया जा सके। अधिकारियों की मानें तो संक्रमण के चलते उपजे हालात की वजह से देहरादून स्टेशन के कई अधिकारियों, कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण नहीं हो पाया है  लेकिन अब निदेशक के पत्र के बाद सभी के स्वास्थ्य परीक्षण की तैयारी चल रही है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य परीक्षण को जाना पड़ रहा मुरादाबाद 
अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मुरादाबाद के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। रेलवे कर्मचारियों की मानें तो पीएमई के लिए हरिद्वार में सेंटर खोला गया था। लेकिन वहां फिलहाल स्वास्थ्य परीक्षण नहीं हो रहा है। कर्मचारियों का यह भी कहना है कि देहरादून स्टेशन पर मेडिकल अफसर की तैनाती की है। ऐसे में दून स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा सकता है। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के शाखा अध्यक्ष उग्रसेन सिंह का कहना है कि यदि कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण देहरादून में तैनात चिकित्सकों द्वारा कर लिया जाए तो कर्मचारियों को मुरादाबाद की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed