{"_id":"686f59564567c9c7b607d763","slug":"opto-electronics-suffers-setback-due-to-increase-in-capacity-of-solar-project-uttarakhand-news-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: सोलर परियोजना की क्षमता बढ़ाने पर ऑप्टो इलेक्ट्रॉनिक को झटका, आयोग ने याचिका की खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: सोलर परियोजना की क्षमता बढ़ाने पर ऑप्टो इलेक्ट्रॉनिक को झटका, आयोग ने याचिका की खारिज
Thu, 10 Jul 2025 12:00 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:00 PM IST
सार
ऑप्टो इलेक्ट्रॉनिक ने 600 किलोवाट अतिरिक्त क्षमता बढ़ाने के लिए आवेदन किया था, आयोग ने इस याचिका को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
सैन्य साजो सामान बनाने वाली देहरादून की ऑप्टो इलेक्ट्रॉनिक फैक्ट्री को सोलर परियोजना की क्षमता बढ़ाने के मामले में झटका लगा है। नियामक आयोग ने याचिका खारिज कर दी है। दरअसल, ऑप्टो इलेक्ट्रॉनिक में 400 किलोवाट और 600 किलोवाट के दो सोलर प्रोजेक्ट स्थापित हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे बाधित, केदारनाथ यात्रा कुछ समय के लिए रोकी गई, यमुनोत्री हाईवे अब भी बंद
विज्ञापन
पिछले वर्ष ऑप्टो इलेक्ट्रॉनिक ने 600 किलोवाट अतिरिक्त क्षमता बढ़ाने के लिए आवेदन किया था, जिसे यूपीसीएल ने मानने से इंकार कर दिया था। इस मामले में ऑप्टो इलेक्ट्रॉनिक ने नियामक आयोग का दरवाजा खटखटाया था। नियामक आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि सौर ऊर्जा नीति के अंतर्गत एक मेगावाट से अधिक की क्षमता बढ़ोतरी नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन