फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Opposition to the road being built by cutting a hill for the hotel

Dehradun News: होटल के लिए पहाड़ी काटकर बनाए जा रहे रास्ते का विरोध

Thu, 07 Nov 2024 02:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Opposition to the road being built by cutting a hill for the hotel
रानीपोखरी क्षेत्र की बागी पंचायत के नौरतूवाला में मुख्य मार्ग के किनारे सुरक्षा दीवार को तोड़कर एक होटल बनाने के लिए पहाड़ी काटकर रास्ता बनाया जा रहा है। मंगलवार की रात जब स्थानीय लोगों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद काम रोक दिया गया। ऋषिकेश तहसील प्रशासन ने नाप भूमि पर जिला खान अधिकारी की आख्या के आधार पर उबड़-खाबड़ जमीन पर समतलीकरण की कुछ शर्तों के साथ अनुमति दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीन समतलीकरण की आड़ में पहाड़ी को काटकर पोकलैंड मशीन से रास्ता बनाया जा रहा है। इस जमीन से कुछ मीटर दूरी पर कुछ लोगों के मकान हैं, जो पहाड़ी काटने से भूस्खलन की जद में आ सकते हैं। वहीं, पास में ही ग्राम पंचायत की भी भूमि है। इसे भी नुकसान पहुंच सकता है। ग्राम प्रधान सरिता देवी और स्थानीय निवासी अजीत पाल ने कहा कि मामले की शिकायत तहसील प्रशासन से की गई। मौके पर पटवारी आदि ने आकर मौके का निरीक्षण किया। उनका कहना है कि इस काम के लिए ग्राम पंचायत से कोई एनओसी नहीं ली गई है। पहाड़ी काटने से कई घर खतरे की जद में आ सकते हैं। रात में पोकलैंड मशीन चलाकर डंपरों से माल ढोने से मुख्य मार्ग पर आवाजाही करने वाले लोगों को खतरा पैदा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed