{"_id":"5d79ce7b8ebc3e01376a8a26","slug":"opportunity-to-meet-ali-abbas-zafar-in-dehradun-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला के साथ मिलकर आज देहरादून में फिल्म डायरेक्टर अली अब्बास जफर लगाएंगे मास्टर क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला के साथ मिलकर आज देहरादून में फिल्म डायरेक्टर अली अब्बास जफर लगाएंगे मास्टर क्लास
Thu, 12 Sep 2019 12:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 12 Sep 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
अली अब्बास जफर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म डायरेक्टर अली अब्बास जफर आज मसूरी रोड स्थित डीआईटी विश्वविद्यालय में मास्टर क्लास लगाएंगे। अमर उजाला ‘मास्टर क्लास विद अली अब्बास जफर’ में वह प्रशंसकों से रूबरू होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपराह्न तीन बजे तक पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
शाम पांच बजे से अली उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में डीआईटी विश्वविद्यालय में प्रशंसकों से मिलेंगे। इसके लिए पाठकों को शाम साढ़े चार बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना होगा। अली कार्यक्रम के दौरान फिल्म इंडस्ट्री के अपने अनुभव साझा करने के साथ ही पाठकों से बातचीत करेंगे। हिंदी सिनेमा में अपनी बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर फिल्मों के चलते अली को बॉलीवुड का डायरेक्टर नंबर वन भी कहा जाता है।
विज्ञापन
सलमान खान के साथ फिल्म सुल्तान, टाइगर जिंदा है और भारत की कामयाबी के बाद उन्होंने कारोबार के मामले में भी निर्देशक राज कुमार हिरानी की बराबरी की है। उनकी टाइगर जिंदा है और सुल्तान 300 करोड़ और भारत फिल्म 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल है।
विज्ञापन
अब तक ये रिकॉर्ड सिर्फ हिरानी के पास था। उनकी दो फिल्में पीके व संजू ने 300 और थ्री इडियट ने 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। अली अब्बास जफर इन दिनों प्राइम वीडियो के साथ एक वेब सीरीज पर काम कर रहे हैं। चर्चा है कि उनकी अगली फिल्म शाहरुख खान के साथ हो सकती है।
तीन बजे तक कराएं पंजीकरण
अली अब्बास जफर की मास्टर क्लास में शामिल होने के लिए पाठक अपराह्न तीन बजे तक अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखकर हमारे व्हाट्सएप नंबर 7617566171 पर भेज सकते हैं। निर्धारित समय के बाद पंजीकरण नहीं किया जाएगा।