फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Operation Smile: 351 Missing people in uttarakhand and Other State Meet their Family

ऑपरेशन स्माइल: पुलिस की पहल ने 351 गुमशुदा लोगों को परिजनों से मिलाकर लौटाई खुशी

Thu, 09 Jan 2020 10:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 09 Jan 2020 10:09 PM IST
सार

  • ऑपरेशन स्माइल में बरामद होने वालों में 180 बच्चे, 110 महिलाएं और 61 पुरुष शामिल
  • प्रदेश में 31 जनवरी तक चलना है आपरेशन स्माइल

विज्ञापन
Operation Smile: 351 Missing people in uttarakhand and Other State Meet their Family
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में एक दिसंबर से चल रहे ऑपरेशन स्माइल में 351 गुमशुदा लोगों को बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया। इनमें 180 बच्चे, 110 महिलाएं और 61 पुरुष शामिल हैं। उत्तराखंड को छोड़कर बरामद होने वाले सबसे ज्यादा लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस का यह अभियान 31 जनवरी तक चलेगा। 

विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार के निर्देश पर गुमशुदा लोगों की तलाश में एक दिसंबर से दो माह का अभियान शुरू हुआ था। ऑपरेशनन स्माइल के तहत देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में पांच-पांच टीमें और अन्य नौ जिलों में दो-दो टीम बनाई गईं थीं।
विज्ञापन


डीजी अशोक कुमार ने बताया कि बरामद हुए 351 लोगों में से 214 की गुमशुदगी दर्ज थी, जबकि 137 के संबंध में कोई रिपोर्ट नहीं थी। इनमें उत्तर प्रदेश के 12, राजस्थान के दो, नई दिल्ली के तीन, बिहार और छत्तीसगढ़ का एक-एक गुमशुदा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन स्माइल में सबसे ज्यादा 38 महिलाएं हरिद्वार से बरामद हुईं। ऊधम सिंह नगर से 19 और नैनीताल से 16 महिलाएं मिली हैं। सबसे ज्यादा 34 गुमशुदा बच्चाें की बरामदगी ऊधम सिंह नगर में हुई है।

हरिद्वार में 24, नैनीताल में 18, देहरादून में 11, टिहरी में 24 और चंपावत 27 बच्चें पाए गए हैं। जीआरपी ने ट्रेनाें की तलाशी में 18 बच्चों को बरामद किया है। इसी तरह 26 गुमशुदा पुरुष हरिद्वार टीम ने बरामद किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed