फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Impact of GRAP-3, operation of BS-3 and BS-4 roadways buses going from Dehradun to Delhi stopped

Dehradun: ग्रैप-3 का असर, देहरादून से दिल्ली जाने वाली बीएस-3 व बीएस-4 रोडवेज बसों का संचालन ठप

Sun, 05 Jan 2025 07:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 05 Jan 2025 07:36 PM IST
सार

उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों के लिए दिल्ली के रास्ते एक बार फिर से बंद हो गए। लगातार तीसरी बार दिल्ली के रूट पर रोडवेज की बसों का संचालन रुकने से यात्रियों की तो परेशानी बढ़ी ही है, साथ ऐसे चालकों-परिचालकों की भी चिंता बढ़ रही है।

विज्ञापन
Impact of GRAP-3, operation of BS-3 and BS-4 roadways buses going from Dehradun to Delhi stopped
- फोटो : AdobeStock

विस्तार

दिल्ली सरकार ने एक बार फिर से ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान-3 की पॉलिसी लागू कर दी है। इसके बाद से उत्तराखंड परिवहन निगम की बीएस-3 और बीएस-4 मॉडल की 194 साधारण और 27 वॉल्वो बसों का संचालन पूरी तरह ठप हो गया है। पिछले दो महीने में यह तीसरी बार होगा जब दिल्ली में ग्रैप पॉलिसी लागू की गई है। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है।

विज्ञापन


उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों के लिए दिल्ली के रास्ते एक बार फिर से बंद हो गए। लगातार तीसरी बार दिल्ली के रूट पर रोडवेज की बसों का संचालन रुकने से यात्रियों की तो परेशानी बढ़ी ही है, साथ ऐसे चालकों-परिचालकों की भी चिंता बढ़ रही है, जो संविदा और विशेष श्रेणी के हैं। इन चालकों को निगम किलोमीटर के हिसाब से वेतन देता है। संचालन ठप होने से इन चालकों-परिचालकों को घर बैठना पड़ रहा है।
विज्ञापन


Rudraprayag: अलकनंदा नदी पर बन रहे पुल पर निर्माण कार्य के दौरान हादसा, ट्रॉली का तार टूटा, मजदूर की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों से दिल्ली जा रहे यात्री
दिल्ली के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की बड़ी संख्या में बसों का संचालन बंद होने से यात्रियों को उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों का सहारा लेना पड़ रहा है। अधिकारियों के मुताबिक उत्तर प्रदेश रोडवेज बसों का किराया उत्तराखंड की बसों से अधिक है। इसके अलावा इस रूट पर चलने वाली निजी बसों के ऑपरेटर भी यात्रियों से मनमाना किराया वसूलते हैं।

दिल्ली में फिर से ग्रैप-3 की पॉलिसी लागू हो गई है। ऐसे में दिल्ली रूट पर संचालित परिवहन निगम की बीएस-3 और बीएस-4 मॉडल की बसों का संचालन रोकना पड़ा है। अग्रिम निर्णय तक बसों का संचालन बंद रहेगा।
-सुरेश सिंह चौहान, मंडली महाप्रबंधक, देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed