फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Operation 'Daredevils' on nanda devi peak weather create problem for climber search

डेयर डेविल्स अभियान: लापता आठवें पर्वतारोही की खोजबीन में मौसम बन रहा बाधक

Wed, 26 Jun 2019 08:35 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 26 Jun 2019 08:35 AM IST
विज्ञापन
Operation 'Daredevils' on nanda devi peak weather create problem for climber search
नंदा देवी चोटी पर बर्फ में दबे शव - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

नंदादेवी में पर्वतारोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आकर लापता हुए आठवें पर्वतारोही की खोजबीन में मौसम बाधक बन रहा है। हालांकि, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के हिमवीर खराब मौसम के बावजूद खोजबीन कर रहे हैं। 

विज्ञापन


13 मई को मुनस्यारी से नंदादेवी ईस्ट के लिए गए ब्रिटेन निवासी मार्टिन मोरिन, जोन चार्लिस मैकलर्न, रिचर्ड प्याने, रूपर्ट वेवैल, अमेरिका के एंथोनी सुडेकम, रोनाल्ड बीमेल, आस्ट्रेलिया की महिला पर्वतारोही रूथ मैकन्स और इंडियन माउंटेनियरिंग फेडरेशन के जनसंपर्क अधिकारी चेतन पांडेय पर्वतारोहण के दौरान  हिमस्खलन की चपेट में आने से लापता हो गए थे।
विज्ञापन


इनमें से महिला समेत सात पर्वतारोहियों के शवों को आईटीबीपी के द्वितीय कमान अधिकारी और एवरेस्ट विजेता रतन सिंह सोनाल के नेतृत्व में गई 18 सदस्यीय टीम ने 23 जून को गहरे बर्फ से निकाल लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शवों को फिलहाल 17800 फीट की ऊंचाई पर अस्थायी कैंप में रखा गया है। मंगलवार को भी उच्च हिमालयी क्षेत्र में खराब मौसम और हिमपात चलते आठवें सदस्य की खोजबीन का काम प्रभावित रहा।


आईटीबीपी के कुशल पर्वतारोही नंदा देवी क्षेत्र में बर्फ में लापता आठवें सदस्य की खोजबीन कर रहे हैं। मंगलवार को भी जवानों ने ढूंढखोज की। मौसम बाधक बन रहा है। 
- डॉ.विजय कुमार जोगदंडे जिलाधिकारी, पिथौरागढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed