{"_id":"5bcc91ccbdec2204de7400e2","slug":"operation-555-patrampur-all-missile-destroyed-in-11-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन 555 पतरामपुर संपन्न, 11 दिन तक चला मिसाइल डिस्पोज करने का सिलसिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन 555 पतरामपुर संपन्न, 11 दिन तक चला मिसाइल डिस्पोज करने का सिलसिला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जसपुर (ऊधमसिंह नगर)
Updated Mon, 22 Oct 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
555 मिलाइलें की गई डिस्पोज
- फोटो : अमर उजाला
ऑपरेशन 555 पतरामपुर रविवार को 11वें दिन समाप्त हो गया।
विज्ञापन
बाराबंकी मध्य कमान से आई सेना की काउंटर एक्सप्लोसिव डिवाइसेज यूनिट (सीईयूडी) ने आखिरी दिन 15 छोटे-बड़े और मोर्टार शेल (मिसाइलें) 10 धमाकों के साथ नष्ट किए।
टीम के सदस्यों ने सभी 555 छोटे-बड़े मोर्टार शैल नष्ट कर ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा कर दिया। ऑपरेशन के समापन पर डीएम नीरज खैरवाल, कर्नल विनय बहल ने कैप्टन विकास मलिक और उनकी टीम को बधाई दी है। उधर, ऑपरेशन समाप्त होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन