फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   open cigarette not sell in uttarakhand.

उत्तराखंड में अब नहीं मिलेगी खुली सिगरेट

Thu, 04 Dec 2014 10:03 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 04 Dec 2014 10:03 AM IST
विज्ञापन
open cigarette not sell in uttarakhand.

खुली सिगरेट की बिक्री को प्रतिबंधित करने पर भले ही केंद्र सरकार अभी विचार कर रही है लेकिन उत्तराखंड सरकार ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रदेश में अब खुली सिगरेट की बिक्री नहीं होगी।

विज्ञापन


तंबाकू की लत कम करने को उठाया कदम
सरकार ने यह फैसला धूम्रपान से होने वाले बीमारी से लोगों को बचाने और धूम्रपान की लगी लत को कम करने के लिए किया है। ग्लोबल एडल्ट टुबैको सर्वे के अनुसार उत्तराखंड सर्वाधिक तंबाकू सेवन करने वाला उत्तर भारतीय राज्य है।
विज्ञापन


प्रदेश वासियों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित राज्य सरकार ने जनवरी 2014 से प्रदेश में गुटका पर प्रतिबंध लगाया था।  सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान पहले से प्रतिबंधित है। बावजूद उसका अनुपालन पूरे तरीके से नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको देखते हुए पुलिस को धूम्रपान पर रोक लगाने के लिए चालान का अधिकार दिया गया है, लेकिन इसका भी सख्ती से अनुपालन नहीं हो पाया है। अब शासन ने सिगरेट की खुली बिक्री पर रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया है।

महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. जीसी जोशी ने बताया कि अगर दुकानों में खुली सिगरेट बेची जाएगी तो उसका चालान काटा जाएगा। धूम्रपान के खिलाफ जागरूकता के लिए शिक्षा विभाग की भी मदद ली जाएगी।

खुली सिगरेट बिक्री का मामला
खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत गुटखा प्रतिबंध को प्रभावी बनाने का फैसला लिया गया, लेकिन डेढ़ वर्ष से सरकार खाद्य सुरक्षा संवर्ग का ढांचा स्थापित नहीं कर पाई। अक्टूबर में कैडर के 96 पद निर्धारित हुए, लेकिन अभी तक रिक्त पदों पर भर्ती नहीं हुई।

संभवत: यही कारण है कि प्रतिबंध का अनुपालन सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। ऐसे में अब देखने यह है कि नए प्र्रतिबंध आदेश कहीं पूर्व में हुए गुटखा और सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान प्रतिबंध की तरह कागजों में सिमट कर न रह जाए।

उत्तराखंड सबसे आगे
ग्लोबल एडल्ट टुबैको सर्वे के अनुसार उत्तर भारत के नौ राज्यों यूपी, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड और राजस्थान में तंबाकू उत्पादों के इस्तेमाल में उत्तराखंड सबसे अग्रणी है। उत्तराखंड में तंबाकू उत्पाद का सेवन 30.7 फीसदी जबकि जम्मू कश्मीर में 26.6 फीसदी है।


वहीं उत्तराखंड में 11 फीसदी सिगरेट पीने वाले हैं जबकि जम्मू और कश्मीर में सर्वाधिक 15 फीसदी हैं।  बीड़ी पीने वाले उत्तराखंड में 19.2 फीसदी, जबकि हरियाणा 15.4 में फीसदी हैं। पेसिव स्मोकिंग में उत्तराखंड 49 फीसदी है, सबसे कम चंडीगढ़ में 11 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed