फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   OPD of 600, one RO machine, that too outside the hospital

Dehradun News: 600 की ओपीडी, एक आरओ मशीन, वह भी अस्पताल के बाहर

Fri, 05 Apr 2024 02:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
OPD of 600, one RO machine, that too outside the hospital
उप जिला अस्पताल में लगाई गई एक आरओ मशीन खराब हो गई है। एक मशीन अस्पताल से बाहर लगाई गई है। ओपीडी और वार्डों में भर्ती मरीजों को पानी पीने के लिए अस्पताल के बाहर जाना पड़ रहा है। गर्मियों का सीजन शुरू होने के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को बड़ी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन




उप जिला अस्पताल विकासनगर में रोजाना 600 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। मरीजों की सुविधा के लिए एक आरओ मशीन अस्पताल के भीतर और एक बाहर लगाई गई थी। अस्पताल के भीतर लगाई गई आरओ मशीन खराब हो गई है। ओपीडी कक्षों, पंजीकरण काउंटर और दवा वितरण कक्ष के आसपास आरओ मशीन नहीं है। उधर, वार्डों में पेयजल की व्यवस्था नहीं है। गर्मियों में ओपीडी में आने वाले मरीजों, वार्डों में भर्ती मरीजों और प्रसूताओं के तीमारदारों को पानी पीने और मरीजों के लिए पानी ले जाने के लिए अस्पताल के बाहर जाना पड़ता है। उप जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय सिंह ने बताया कि अस्पताल परिसर में एक नई आरओ मशीन लगाई है। बताया कि अस्पताल भवन के भीतर लगा पुरानी आरओ मशीन खराब हो गई है। उपलब्ध होने पर एक आरओ मशीन अस्पताल के भीतर भी लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed