फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   OPD from cancers separately on Tuesday in Doon

दून अस्पताल में मंगलवार से कैंसर की अलग से ओपीडी

Fri, 12 Jul 2019 02:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
OPD from cancers separately on Tuesday in Doon
दून अस्पताल में कैंसर के इलाज के लिए अलग से मंगलवार और शुक्रवार को ओपीडी शुरू की जाएगी। नई बिल्डिंग में यह व्यवस्था आने वाले सप्ताह से शुरू हो जाएगी। इस संबंध में बृहस्पतिवार को दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना की अध्यक्षता में चिकित्सकों की बैठक हुई। इस विभाग में अस्पताल में ही सेवा दे रहे चिकित्सकों को तैनात किया जाएगा। उसके बाद अन्य विशेषज्ञों की नियुक्ति पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में कैंसर रोगियों के इलाज के लिए दून अस्पताल में अलग से विभाग नहीं है। इस संबंध में कई विभागों की समग्र उपचार योजना बनाने पर विचार हुआ। इसमें समस्त संबंधित विभागों से समन्वय की आवश्यकता पर भी जोर दिया। बैठक में चर्चा हुई कि कैंसर के इलाज के लिए ऑको सर्जन, ऑको फिजिशियन, रेडिएशन ऑकोलॉजिस्ट, मेडिकल ऑकोलॉजिस्ट की आवश्यकता हेाती है। इसके साथ ही कुछ मरीजों में पैलिएटिव केयर, पैलिएटिव ट्रीटमेंट, एसपोर्टिव ट्रीटमेंट, टर्मिनल ट्रीटमेंट, आईसीयू, केयर पेन मैनेजमेंट की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन

वर्तमान व्यवस्था के अंतर्गत सर्जरी विभाग के डॉ. नवनीत जैन कैंसर सर्जन के रूप में, रेडियो थैरेपी के डॉ. ललित मोहन आर्य को रेडिएशन ऑकोलॉजिस्ट के रूप में, डॉ. तनवी खन्ना को पीडियाट्रिक ऑकोलॉजिस्ट व डॉ. पूजा काला को ऑको पैथेलॉजिस्ट नामित किया है। डॉ. नारायण जीत सिंह एचओडी मेडिसिन विभाग ने बताया कि मेडिसिन विभाग में ल्यूकेमिया व लिंफोमा नाम के कुछ कैंसर मरीज आते हैं। साथ ही मरीज कैंसर के कारण अत्यधिक दर्द से पीड़ित रहते हैं। अंतिम स्टेज वाले कैंसर सपोर्टिव केयर और पैलिएटिव केयर आदि की जरूरत होती है। शुरूआत में आने वाले सप्ताह के मंगलवार से नई बिल्डिंग में ओपीडी शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल यह व्यवस्था सप्ताह के दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed