फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Only pass holders will be allowed to enter the premises

Dehradun News: परिसर और आसपास तैनात रहेगी एटीएस, पासधारक को ही मिलेगा प्रवेश

Sun, 18 Aug 2024 03:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Only pass holders will be allowed to enter the premises
Iविधानसभा सत्र को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक ने की बैठक, कड़ी सुरक्षा के दिए निर्देशI
विज्ञापन


गैरसैंण में विधानसभा सत्र में पासधारक को ही परिसर में जाने की अनुमति दी जाएगी। साथ ही आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एटीएस की टीम तैनात रहेगी। शनिवार को अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमान ने गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में विधानसभा सत्र को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें विधानसभा भवन के अंदर और बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए।

अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून एपी अंशुमान ने निर्देश दिए कि विधानसभा और आसपास के स्थलों को सीसीटीवी कैमरों से कवर किया जाए। साथ ही पुलिस और पीएसी बल तैनात किया जाए। सत्र के दौरान पर्याप्त संख्या में अग्निशमन वाहन, उपकरणों के साथ कर्मचारी नियुक्त किए जाएं। विभिन्न संगठनों की ओर से प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन, घेराव सहित अन्य कार्यक्रमों के दृष्टिगत सीमावर्ती जनपदों के साथ समन्वय कर कार्रवाई की जाए। विधानसभा में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की सुरक्षा उपकरणों से जांच की जाए। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के रहने-खाने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन




परिसर में पासधारक को चेकिंग, फ्रिसकिंग के बाद प्रवेश दिया जाए। प्रमुख स्थलों पर बीडीएस स्क्वाड से चेकिंग कराई जाए। छोटी-छोटी घटनाओं को भी गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की जाए। इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना कृष्ण कुमार वीके, पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा राजीव स्वरूप, पुलिस उप महानिरीक्षक पी. रेणुका देवी, पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट, पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed