फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Only Baby boy Birth in six month at uttarakhand 16 village

उत्तराखंड के इन 16 गांवों में छह माह में पैदा नहीं हुई एक भी बेटी, स्वास्थ्य विभाग जांच में जुटा

Sat, 20 Jul 2019 08:24 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 20 Jul 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
Only Baby boy Birth in six month at uttarakhand 16 village
प्रतीकात्मक - फोटो : pexels.com

उत्तरकाशी जिले के कई गांवों में बालिकाओं के कम होते लिंगानुपात की रिपोर्ट उजागर होने के बाद अब प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मामले की पड़ताल में जुट गया है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के कुल 82 गांवों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इनमें से 16 गांवों में बीते छह माह में तीन से अधिक प्रसव होने पर एक भी बेटी पैदा नहीं हुई और शेष 66 गांवों में लड़कों की तुलना में पैदा हुई बेटियों की संख्या भी कम रही है। इसमें गर्भधारण करने के तीन माह के भीतर प्रजनन बाल स्वास्थ्य पोर्टल पर पंजीकरण को आधार बनाकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने भी लिया संज्ञान

जिले के विभिन्न गांवों में तैनात आशा कार्यकर्ताओं की ओर से दी जाने वाली प्रसव संबंधी रिपोर्ट में बीते तीन माह के भीतर जिले के 133 गांवों में एक भी बेटी पैदा नहीं होने का खुलासा होने से जिले में ही नहीं पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है।

मामले पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने भी संज्ञान लेकर जिलाधिकारी को विस्तृत पड़ताल के निर्देश दिए हैं। शनिवार को डीएम डा. आशीष चौहान ने मामले में स्वास्थ्य विभाग के अलावा अन्य विभागों के साथ बैठक की, जिसमें डिप्टी सीएमओ डा. सीएस रावत ने बताया कि 133 गांवों में कई ऐसे भी हैं जहां बीते तीन माह में सिर्फ एक-एक प्रसव ही हुए हैं। ऐसे में उन्हें रेड जोन से बाहर रखा गया है।

छह माह के आंकड़ों को बनाया आधार

बीते छह माह के आंकड़ों के आधार पर जिले में 16 गांव ऐसे हैं, जहां इस अवधि में एक भी बेटी पैदा नहीं हुई है। इनके अलावा 66 गांव ऐसे भी हैं, जहां छह माह में बेटियां तो हुईं लेकिन बेटों की तुलना में उनकी संख्या काफी कम है। अब इन 82 गांवों में बालिकाओं के घटते लिंगानुपात की जांच की जाएगी।

डीएम ने इन गांवों में जिलास्तरीय अधिकारियों को जांच का जिम्मा सौंपा है। प्रत्येक अधिकारी को तीन से चार गांव सौंपे गए हैं। इन गांवों में बीते छह माह के भीतर हुए प्रसव की पड़ताल की जाएगी। इसमें गर्भधारण के कौन से महीने में प्रजनन बाल स्वास्थ्य पोर्टल पर पंजीकरण हुआ, छह वर्ष के बच्चों में लिंगानुपात की स्थिति, परिवार के प्रोफाइल, पंजीकृत गर्भवती महिलाओं में से कितनी महिलाओं के प्रसव हुए आदि की पड़ताल की जाएगी। बैठक में डा. सुजाता सिंह, एसएस रावत, विनायक श्रीवास्तव, प्रभाकर सिंह, विजय प्रताप भंडारी, हेमलता पांडेय, दृष्टि आनंद, श्रुति वत्स आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

जिले में तीन माह के भीतर कुल 935 प्रसव हुए

जिले में तीन माह के भीतर कुल 935 प्रसव हुए हैं, जिसमें 496 बालक और 439 बालिकाओं का जन्म हुआ। रेड जोन से बाहर जिले में 129 गांव ऐसे भी हैं, जहां बेटों की तुलना में पैदा होने वाली बेटियों की संख्या ज्यादा है। अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए गए हैं। अगले हफ्ते तक इसकी रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
डा. आशीष चौहान, डीएम उत्तरकाशी।

अमूमन गर्भधारण का तीन माह के भीतर लिंग का पता चल जाता है। ऐसे में तीसरे माह तक प्रजनन बाल स्वास्थ्य पोर्टल पर पंजीकरण हो जाना चाहिए। यदि पंजीकरण गर्भधारण के 4-5 माह बाद कराया गया है और इसमें बालक का जन्म हुआ है, तो प्रसव पूर्व लिंग जांच की आशंका जताई जा सकती है। जांच में नियुक्त अधिकारियों को पोर्टल पर उपलब्ध डाटा उपलब्ध कराया जा रहा है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
डा. सीएस रावत, डिप्टी सीएमओ उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed