फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Online trading name shares worth 34 lakhs

Dehradun News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 34 लाख की ठगी

Fri, 10 Oct 2025 03:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
Online trading name shares worth 34 lakhs
ऑनलाइन ट्रेडिंग और निवेश में भारी मुनाफे का लालच देकर देहरादून के एक शख्स से 34 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी कर ली गई। ठगों ने खुद को ट्रेडर बताकर एक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से संपर्क साधा और फर्जी ब्रोकर कंपनी के नाम पर ठगी को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर बृहस्पतिवार को साइबर क्राइम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि गोविंदगढ़ निवासी इमरान खान को बीती चार अगस्त को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था। ग्रुप में जस सिंह नामक व्यक्ति ने खुद को वॉल स्ट्रीट का ट्रेडर बताया और स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग पैटर्न सिखाने लगा। कुछ समय बाद प्री-मार्केट ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा कमाने का झांसा दिया। इस तरह ठगों के झांसे में इमरान ने अपने चार अलग-अलग बैंक खातों से उनके बताए गए खातों में कुल 34 लाख पांच हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed