फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   online trading for uttarakhand farmer.

उत्तराखंडः अब ऑनलाइन उपज बेच सकेंगे किसान

Mon, 24 Aug 2015 02:15 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 24 Aug 2015 02:15 PM IST
विज्ञापन
online trading for uttarakhand farmer.

जल्द ही उत्तराखंड के किसान ई ट्रेडिंग के माध्यम से उत्तराखंड की किसी भी मंडी में अपनी उपज बेच सकेंगे। इससे वे मंडी में उपज के उच्च मूल्य का लाभ उठा सकेंगे।

विज्ञापन


हरिद्वार की कृषि उत्पादन मंडी समिति में इसके लिए सोमवार से तैयारियां प्रारंभ हो रही हैं। उम्मीद है कि 15 दिन के अंदर वेबसाइट लांच हो जाएगी और यह योजना धरातल पर उतर आएगी। प्रदेश में 19 मंडियां इस योजना से जुड़ेंगी।
विज्ञापन


इसके लिए राष्ट्रीय कृषि विपणन संस्थान जयपुर की ओर से प्रत्येक राज्य के मंडी प्रतिनिधियों को पांच दिन का प्रशिक्षण दिया गया है। उत्तराखंड से हरिद्वार कृषि उत्पादन मंडी समिति के सभापति संजय चोपड़ा और सचिव विजय प्रसाद थपलियाल ने 17 अगस्त से 21 अगस्त तक जयपुर में यह प्रशिक्षण हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका, चीन, रूस, जापान और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में कृषि उपज को ई ट्रेडिंग के माध्यम से ही बेचा जाता है। भारत में कर्नाटक ऐसा राज्य है, जहां मंडी समितियों में ई ट्रेडिंग होती है। कर्नाटक में इसके बेहतर रिजल्ट सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने अन्य राज्यों में भी इसे लागू करने का निर्णय लिया है।

किसानों के लिए ऐसे होगी ई ट्रेडिंग

online trading for uttarakhand farmer.

हरिद्वार का किसान अभी तक अपनी उपज स्थानीय मंडी में ही बेच सकता था। अन्य मंडियों में जाने पर ट्रांसपोर्ट का खर्च बढ़ जाता था। लेकिन अब हरिद्वार मंडी में ही अपनी उपज लेकर आएगा और यहां से ई ट्रेडिंग के माध्यम से प्रदेश की किसी भी मंडी में उसे बेच सकेगा।

मंडी की वेबसाइट के माध्यम से उसकी उपज को प्रसारित किया जाएगा। अन्य मंडी में बैठे व्यापारी वहीं से उसका दाम लगाएंगे। वाजिब दाम मिलने पर किसान उसे बेच देगा। स्थानीय मंडी समिति संबंधित व्यापारी से सुविधा शुल्क लेकर उपज को उसके बताए स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था करेगी।

अब प्रदेश की सभी मंडियां किसानों को आनलाइन मार्केटिंग ई ट्रेडिंग उपलब्ध कराएंगी। प्रदेश में 19 मंडियां इस योजना से जुड़ेंगी। हरिद्वार की चावल, फूल, गेहूं, आम और अन्य फसलों को बेचने के लिए किसानों को अन्य मंडियों का विकल्प भी मिलेगा। इसी तरह पहाड़ की किसी भी नजदीकी मंडी में जाने के बाद वहां का किसान अपनी राजमा, सेब, माल्टा, अखरोट और नाशपाती आदि को किसी अन्य मंडी में बैठे व्यापारी को बेच सकता है। इससे किसानों को अपनी फसल का उचित दाम मिलेगा।
- संजय चोपड़ा, सभापति हरिद्वार कृषि उत्पादन मंडी समिति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed