फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   online process of Appointment and inquiry report soon in srinagar hospital

घर बैठे ले सकेंगे डाक्टर का अप्वाइंमेंट और जांच रिपोर्ट

Sun, 21 May 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sun, 21 May 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
online process of Appointment and inquiry report soon in srinagar hospital
Demo pic

अब बेस अस्पताल श्रीनगर में मरीजों को डाक्टर से अप्वाइंमेंट लेने के लिए कतार में नहीं लगना पडे़गा और ना जांच के बाद रिपोर्ट के लिए घंटों अस्पताल में खड़ा रहना होगा।

विज्ञापन


दरअसल राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बेस अस्पताल श्रीनगर को ऑटोमेशन मोड में लाने के कवायद चल रही है। ऑटोमेशन होने के बाद सभी व्यवस्थाएं आनलाइन होंगी, जिससे मरीज घर बैठे आनलाइन अप्वाइंमेट और रिपोर्ट ले सकेंगे।
विज्ञापन


बेस अस्पताल श्रीनगर के ऑटोमेशन होने के बाद अस्पताल की सारी व्यवस्थाओं का सेंट्रलाइजेशन हो जाएगा। एनआईसी के ई-हॉस्पिटल सॉफ्टवेयर के जरिए बेस अस्पताल ऑन लाइन हो जाएगा। इससे अब मरीज कहीं से भी रजिस्ट्रेशन कराने के साथ ही रिपोर्ट ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के ये विभाग होंगे ऑनलाइन

online process of Appointment and inquiry report soon in srinagar hospital
Demo pic

बता दे कि सरकार की योजना के तहत अस्पतालों का ऑटोमेशन (स्वचालन) होना है। उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विभाग हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज का ऑटोमेशन कर चुका है। अब श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में ऑटोमशन की कार्रवाई चल रही है। वर्तमान में श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में ऑफलाइन मोड में काम होता है।

संस्थान के प्राचार्य प्रो. सीएमएस रावत ने बताया कि कॉलेज और बेस अस्पताल की संपूर्ण व्यवस्थाओं को केंद्रीयकृत किया जाना है। अस्पताल की सारी सेवाओं की जानकारी और सूचनाएं ऑन लाइन होंगी।

अस्पताल की ओपीडी, आईपीडी, रजिस्ट्रेशन, जांच प्रयोगशाला, इमरजेंसी सहित अन्य विभाग आपस में ऑन लाइन जुड़ेंगे। दो दिन पूर्व विभाग के नोडल अधिकारी चंद्रशेखर गुरुरानी मेडिकल कॉलेज व बेस अस्पताल का निरीक्षण करके जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed