फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Online Money Fraud From FRI bank Account in dehradun

एफआरआई के खाते से उड़ाए 24 लाख रुपये, जम्मू में दूसरे चेक को भुनाने की कोशिश हुई नाकाम

Wed, 08 Jan 2020 11:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 08 Jan 2020 11:35 PM IST
सार

  • संस्थान ने लेखानुभाग परियोजना के खातों की चेक बुकों पर लगाई रोक
  • मुकदमा दर्ज, संस्थान से जुड़े किसी शख्स का हाथ होने की आशंका

विज्ञापन
Online Money Fraud From FRI bank Account in dehradun
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून में जालसाजों ने फर्जीवाड़ा कर चेक के जरिये वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) के म्यूजियम रेनोवेशन परियोजना के बैंक खाते से करीब 24 लाख रुपये की रकम साफ कर दी। गनीमत रही कि जालसाज दूसरे चेक को नहीं भुना पाए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया इस खेल में संस्थान से जुड़े किसी शख्स का हाथ होने की आशंका है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे के मुताबिक एफआरआई के लेखाधिकारी हरेंद्र सिंह रावत निवासी शिव नंदा विहार मोहकमपुर की तहरीर पर कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। रावत ने बताया कि यूनियन बैंक एफआरआई के स्टाफ ने बताया कि परियोजना डायरेक्टर एफआरआई म्यूजियम रेनोवेशन के खाते से फर्जी चेक लगाकर 24,31,840 रुपये निकाल लिए गए हैं। यह रकम 14 नवंबर 2019 को मर्दानी इंटर प्राइजेज के खाते में स्थानांतरित की गई थी। 
विज्ञापन


एसपी श्वेता चौबे ने बताया कि इस धोखाधड़ी से एक दिन पहले 13 नवंबर को मर्दानी इंटरप्राइजेज की तरफ से म्यूजियम रेनोवेशन के खाते से 43,10,190 रुपये निकालने के लिए जम्मू के बैंक में चेक प्रस्तुत किया गया था। बैंक प्रशासन ने संपर्क किया तो इस फर्जीवाड़े का खुलासा किया, क्याेंकि एफआरआई की तरफ से ऐसा कोई चेक जारी नहीं किया गया था। यह जानकारी मिलते ही बैंक ने भुगतान पर रोक लगा दी। फिलहाल लेखानुभाग ने एहतियात के तौर पर परियोजना की 237 अनुपयोगी चेक बुकों पर रोक लगवा दी है। एसपी ने बताया कि विवेचक ने दस्तावेजाें को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस पूरे खेल में शामिल लोगों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed