फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Online food delivery boy road accident action will be taken against companies if bike rides too fast

Dehradun: फूड डिलीवरी के लिए बाइक तेज भगवाई तो कंपनियों पर होगी कार्रवाई, टारगेट के चक्कर गंवा रहे जान

Wed, 18 Oct 2023 09:14 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 18 Oct 2023 09:14 AM IST
सार

आरटीओ प्रवर्तन शैलेश तिवारी ने सभी ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की। कहा कि फूड डिलीवरी बॉय की सुरक्षा के सभी इंतजाम ऑनलाइन फूड सप्लाई कंपनियों की ओर से किए जाएं।
 

विज्ञापन
Online food delivery boy road accident action will be taken against companies if bike rides too fast
डिलीवरी बॉय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑनलाइन फूड सप्लाई कंपनियों के डिलीवरी बॉय तेज बाइक चलाकर टारगेट पूरा करने के कारण हादसे का शिकार हो रहे हैं। देहरादून में एक फूड डिलीवरी बॉय की मौत के बाद परिवहन विभाग ने कंपनियों को अल्टीमेटम दे दिया है। कहा है कंपनियों ने डिलीवरी बॉय को तेज गाड़ी चलाने को बाध्य किया और कोई हादसा होने की स्थिति में कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


देहरादून में करीब 1500 डिलीवरी बॉय कार्यरत हैं। आरटीओ प्रवर्तन शैलेश तिवारी ने मंगलवार को सभी ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की। कहा, प्रेम नगर के पास फूड डिलीवरी बॉय की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। कहा कि फूड डिलीवरी बॉय की सुरक्षा के सभी इंतजाम ऑनलाइन फूड सप्लाई कंपनियों की ओर से किए जाएं।
विज्ञापन


डिलीवरी बॉय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें। हेलमेट पर पीछे रिफ्लेक्टर अवश्य लगाएं। डिलीवरी बॉय रात्रि में रिफ्लेक्टर युक्त जैकेट या शर्ट पहनें, जिससे रात्रि में अन्य वाहन चालकों को बाइक सवार डिलीवरी बॉय आसानी से दिख जाएं। डिलीवरी बॉय को फूड डिलीवरी करने के लिए तेज गति से गाड़ी चलाने के लिए बाध्य न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

डिलीवरी बॉय की सूची मांगी गई
डिलीवरी बॉय गाड़ी चलाने के दौरान मोबाइल पर बात न करें। आवश्यक होने पर ब्लूटूथ या इयरफोन से बात करें। डिलीवरी बॉय के पास गाड़ी के सभी वैध प्रपत्र व लाइसेंस हों। कंपनी की ओर से बताया गया कि डिलीवरी बॉय की सुरक्षा के लिए कंपनी सभी आवश्यक कदम उठा रही है। कंपनी प्रतिनिधियों से डिलीवरी बॉय की सूची मांगी गई है।

केस एक- देहरादून में ऑनलाइन फूड सप्लाई कंपनी में बतौर डिलीवरी बॉय काम करने वाला युवक तुषार मलिक छह अक्तूबर की रात सुभारती अस्पताल झाझरा धर्मकांटे के पास हादसे का शिकार हो गया। बाइक सवार तुषार मलिक कुरावा थाना फुगाना जिला मुजफ्फरनगर का रहने वाला था। वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।

केस दो- नोएडा के सेक्टर-14-ए में कार ने डिलीवरी बॉय कौशल को टक्कर मार दी थी। कार उसे घसीटती हुई ले गई। ड्राइवर ने आगे जाकर कार रोकी। इटावा का रहने वाला कौशल नोएडा-दिल्ली के बीच फूड डिलीवरी का काम करता था।

ये भी पढ़ें...Alert:  आज अचानक आपका फोन करने लगेगा वाइब्रेट तो घबराएं नहीं, मिलेगा एक मैसेज, जानें क्या है इसके पीछे वजह

केस तीन- दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में फरीदाबाद हाईवे पर फूड डिलीवरी बॉय हादसे का शिकार हो गया था। हादसे में डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उसके सिर को कुचल दिया। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे का शिकार नरेंद्र उप्र के औरैया का रहने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed