फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Online Bookings will open for 10th September For Corbett Park Bijrani range Safari, bring corona negative report

काॅर्बेट पार्क की बिजरानी रेंज में 10 सितंबर से खुलेगी बुकिंग, 15 अक्टूबर से शुरू होगी जंगल सफारी

Mon, 07 Sep 2020 09:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 07 Sep 2020 09:59 PM IST
सार

  • जंगल सफारी के लिए साथ लानी होगी 96 घंटे पहले की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट

विज्ञापन
Online Bookings will open for 10th September For Corbett Park Bijrani range Safari, bring corona negative report
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दस सितंबर से काॅर्बेट पार्क के बिजरानी जोन में डे विजिट के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लेकर आने वाले पर्यटक 15 अक्टूबर से बिजरानी जोन में जंगल सफारी करेंगे। इसके लिए पार्क प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। यह फैसला कोरोना काल में पर्यटन सत्र को पटरी पर लाने के लिए सोमवार को हुई लोकल एडवाइजरी बोर्ड की बैठक में लिया गया। 

विज्ञापन


सोमवार को कॉर्बेट प्रशासन ने पर्यटन व्यवसायियों के साथ बैठक की। बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। 15 अअक्टूबर से बिजरानी जोन के खुलते ही कॉर्बेट पार्क का पर्यटन सत्र शुरू हो जाएगा, जबकि ढिकाला जोन 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन



काॅर्बेट टाइगर रिजर्व की उपनिदेशक कल्याणी ने बताया कि आगामी पर्यटन सीजन के साथ विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की गई। महत्वपूर्ण मुद्दा जिप्सियों के रजिस्ट्रेशन को लेकर था। सभी एसोसिएशन के अध्यक्ष ने पुरानी 307 जिप्सियों के रजिस्ट्रेशन पर सहमति जताई है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

96 घंटे पहले की रिपोर्ट पर ही मिलेगी एंट्री

इसके बाद नई जिप्सियों का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा। 96 घंटे पहले की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लाने पर ही पर्यटकों को सफारी की इजाजत दी जाएगी। पार्क वार्डन आरके तिवारी ने बताया कि डे विजिट के लिए ऑनलाइन बुकिंग दस सितंबर से शुरू की जा रही है, ताकि पर्यटक अपनी बुकिंग पहले ही करा सकें।

बातचीत काफी सकारात्मक रही : हरि सिंह मान
रिजॉर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष हरि सिंह मान ने कहा कि आगामी पर्यटन सीजन को लेकर वार्ता हुई है। इसमें पर्यटन सीजन को सुचारु रूप से चलाने के लिए सहमति बनी है। बातचीत काफी सकारात्मक रही है। जिप्सी एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश धस्माना ने बताया कि बैठक सकारात्मक रही और तकरीबन सभी बिंदुओं पर सहमति बनी है। बैठक में रेंजर राजकुमार, राजेंद्र सिंह चकरायत, स्वागती कक्ष प्रभारी ललित मोहन आर्य आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed