{"_id":"69de8bc5e7c693c4220ca784","slug":"online-booking-of-tickets-for-kedarnath-heli-service-starts-today-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kedarnath Heli Seva: हेली सेवा के लिए दिखा उत्साह; पोर्टल खुलने के एक घंटे में ही 15 जून तक की बुकिंग फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kedarnath Heli Seva: हेली सेवा के लिए दिखा उत्साह; पोर्टल खुलने के एक घंटे में ही 15 जून तक की बुकिंग फुल
Wed, 15 Apr 2026 10:10 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 15 Apr 2026 10:10 PM IST
सार
केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए हेली सेवा की सबसे ज्यादा मांग रहती है। इसका अंदाज आईआरसीटीसी के पोर्टल पर हुई टिकट बुकिंग से लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
केदारनाथ हेली सेवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चारधाम यात्रा में 22 अप्रैल से शुरू हो रही केदारनाथ हेली सेवा के लिए एक घंटे के भीतर ही 15 जून तक की सभी टिकट की बुकिंग फुल हो गई है। 31607 यात्रियों ने हेली टिकट की बुकिंग की है।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए हेली सेवा की सबसे ज्यादा मांग रहती है। इसका अंदाज आईआरसीटीसी के पोर्टल पर हुई टिकट बुकिंग से लगाया जा सकता है। बुधवार को आईआरसीटीसी ने शाम छह बजे पोर्टल खोला। पहले चरण में यात्री 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए हेली टिकट बुक करने का मौका दिया। शुरूआत में आईआरसीटीसी के पोर्टल पर लोड बढ़ने से कुछ तकनीकी दिक्कतें भी आईं लेकिन उसके बाद एक घंटे के भीतर 15 जून तक की सभी टिकट फुल हो गए।
विज्ञापन
Dehradun: इंटर-स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप शुरू; उद्घाटन कर सीएम धामी ने भी खेलकर खिलाड़ियों में भरा जोश
विज्ञापन
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि पहले चरण में 15 जून की यात्रा तक हेली सेवा की सभी टिकट की बुकिंग हो चुकी है। आगे की यात्रा के लिए हेली सेवा की बुकिंग तिथि जून माह के पहले सप्ताह में तय की जाएगी।
केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा से हेली सेवा संचालित होती है। इस बार गुप्तकाशी से ट्रांस भारत, चिप्सन एविएशन, फाटा से यूनाइटेड हेली चार्टर्ड, रजस एयरोपोर्ट, पिलिग्रेमेज एविएशन और सिरसी से एरो एयरक्राफ्ट, हिमालयन हेली के माध्यम से शटल सेवा संचालित की जाएगी।