फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   onion price hike in dehradun onion will get Rupees 48 per kg

मंडी से 48 रुपये प्रतिकिलो प्याज खरीदने वालों की लगी भीड़, पहले दिन हुई 2140 किलो की बिक्री

Fri, 15 Nov 2019 10:01 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 15 Nov 2019 10:01 AM IST
सार

  • मंडी समिति और खाद्य आपूर्ति विभाग ने थोक विक्रेताओं के साथ बैठक के बाद तय की कीमत
  • शुक्रवार को भी सुबह छह से दोपहर दो बजे तक मिलेगी 48 रुपये प्रतिकिलो प्याज 
  • हरिद्वार में शनिवार से 32 रुपये किलो मिलेगी प्याज।

विज्ञापन
onion price hike in dehradun onion will get Rupees 48 per kg
मंडी में प्याज की बिक्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून निरंजनपुर मंडी में बृहस्पतिवार से सस्ते प्याज की बिक्री शुरू हो गई है। पहले दिन मंडी के 10 अलग-अलग काउंटर से 2140 किलो प्याज बिका। आज शुक्रवार को भी सुबह छह से दोपहर दो बजे तक यहां 48 रुपये किलो की दर से प्याज की बिक्री होगी। 

विज्ञापन


बाजार में प्याज की कीमतों में बढ़ोत्तरी के बाद सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए निरंजनपुर मंडी में सस्ते प्याज के 10 काउंटर खोले हैं। बृहस्पतिवार को इन काउंटर पर लोगों को 48 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज बेचा गया।
विज्ञापन


सुबह से सस्ता प्याज खरीदने के लिए लोग मंडी पहुंचने लगे। दोपहर दो बजे तक सभी काउंटर पर सस्ते प्याज की बिक्री होती रही। मंडी के अधिकारी लगातार काउंटर का निरीक्षण करते रहे ताकि ग्राहकों को किसी तरह की दिक्कत न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोगों को होना पड़ा निराश

मंडी पहुंचे कुछ लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि कुछ काउंटर पर दो अलग-अलग तरह का प्याज रखा था। 48 रुपये किलो में बहुत छोटे प्याज बेचे जा रहे थे।

जबकि सामान्य प्याज 60 रुपये किलो की दर से बिक रहा है। इस पर लोगों ने नाराजगी जताई। कई लोग प्याज खरीदे बिना लौट गए। हालांकि बाद में मंडी अधिकारियों के पहुंचने पर दुकानदारों ने सामान्य प्याज भी 48 रुपये किलो बेची। 

मंडी पर सस्ते प्याज उपलब्ध होने से लोगों को राहत मिली है। फिलहाल सभी काउंटर पर सस्ते प्याज की बिक्री जारी रहेगी। काउंटर सुबह छह से दोपहर दो बजे तक खुले रहेंगे। ग्राहक प्याज खरीदने के लिए घर से कपड़े या जूट का थैला लेकर अवश्य आएं।
-विजय थपलियाल, सचिव, निरंजनपुर मंडी

हरिद्वार में शनिवार को मिलेगी 32 रुपये किलो प्याज

प्याज की कीमतों में अचानक से आए उछाल से राहत देने के लिए ज्वालापुर सब्जी मंडी में कम दामों पर प्याज देने के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे। मंडी में प्याज चार आढ़ती बेचेंगे। प्याज सुबह 10 से 12 बजे तक ही बेची जाएगी।

हरिद्वार के बाजारों में प्याज 80 रुपये प्रति किलोग्राम तक बेची जा रही है। जबकि पिछले महीने तक 50 रुपये प्याज बेची जा रही थी। हालांकि सब्जी मंडी से थोक रेट में तो प्याज 40 रुपये है, लेकिन बाजार में फुटकर रेट में 80 रुपये किलो तक बेची जा रही है। इससे राहत देने के लिए ज्वालापुर सब्जी मंडी में थोक रेट पर सस्ती प्याज बेचने के लिए स्टॉल लगाने की तैयारी की है।

स्टॉल शनिवार की सुबह 10 से 12 बजे के बीच लगाए जाएंगे। इसके लिए चार स्टॉल निर्धारित किए गए हैं। इनमें दिलीप कुमार नरायण दास दुकान नंबर सी-18, रामनाथ चमनलाल दुकान नंबर सी-11, नवाब एंड संस दुकान नंबर बी-40, हिंदुस्तान ट्रेडिंग दुकान नंबर बी-41 पर स्टॉल लगाए जाएंगे।

प्याज 32 से 40 रुपये प्रति किलो बेची जाएगी। उक्त जानकारी देते हुए मंडी सचिव दिग्विजय सिंह देव ने बताया कि प्याज लेने के लिए अपना बैग लाना होगा। फिलहाल शनिवार को ही स्टॉल लगाया जा रहा है, वैसे तो प्रतिदिन ही प्याज बेची जाती है। प्याज फुटकर तरीके से ही बेची जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed