फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ongc officer cut his hand nerve

दफ्तर में अचेत मील ओएनजीसी के डीजीएम, कटी थी हाथ की नस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
ongc officer cut his hand nerve
दफ्तर में अचेत मील ओएनजीसी के डीजीएम, कटी थी हाथ की नस - ओएनजीसी अस्पताल से सिनर्जी अस्पताल में कराए गए भर्ती - कारणों का नहीं चल सका पता, पुलिस जांच में जुटी माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। ओएनजीसी के एक डीजीएम अपने ऑफिस में अचेत अवस्था में मिले। उनके हाथ की नस कटी हुई थी और आसपास में खून फैला हुआ था। ऑफिस स्टाफ ने उन्हें ओएनजीसी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें सीनियर जी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है अफसर की हालत गंभीर बनी हुई है कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।  कैंट थाना इंस्पेक्टर विद्या भूषण नेगी ने बताया कि ओएनजीसी अस्पताल से उन्हें सूचना मिली थी कि एक अफसर  को हाथ की नस काटे जाने पर भर्ती कराया गया है।  अफसर का नाम खेमलाल आर्य है जो कि ओएनजीसी में इलेक्ट्रॉनिक एंड टेलीकॉम डीजीएम पद पर तैनात हैं। देर शाम उनके स्टाफ ने देखा कि अफसर अभी दफ्तर से बाहर नहीं आए हैं। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो हेमलाल आर्य अपनी सीट पर बेहोश पड़े हुए थे। आसपास में खून बिखरा हुआ था उनके हाथ की नस कटी हुई थी।   सर के स्टाफ ने उन्हें ओएनजीसी अस्पताल में भर्ती कराया यहां हालत गंभीर देखते हुए आर्य को सिनर्जी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। खेमलाल आर्य नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के बद्रीश कॉलोनी में रहते थे उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। सूचना पर उनके पुत्र सिनर्जी अस्पताल में पहुंच गए हैं हाथ की नस कैसे कटी इस बारे में जानकारी की जा रही है । पुलिस की एक टीम उनके घर और दूसरी दफ्तर में भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed