{"_id":"5dd6b24f8ebc3e54d238dd14","slug":"one-year-old-child-drown-in-pond-and-died-in-udham-singh-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के आंगन में खेलते वक्त तालाब में जा गिरा एक साल का मासूम, मौत से बेसुध हुई मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के आंगन में खेलते वक्त तालाब में जा गिरा एक साल का मासूम, मौत से बेसुध हुई मां
Fri, 22 Nov 2019 09:03 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शक्तिफार्म (ऊधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शक्तिफार्म (ऊधमसिंह नगर)
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 22 Nov 2019 09:03 AM IST
विज्ञापन
तालाब में डूबकर बच्चे की मौत
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में आंगन में खेलते समय 14 माह का बच्चा तालाब में डूब गया। काफी देर तक जब बच्चा नहीं मिला तो परिजनों ने खोज की। बाद में बच्चे का शव तालाब में उतराता मिला। मासूम की मौत से मां बेसुध हो गई।
विज्ञापन
नगर के वार्ड एक निवासी निमाई मिस्त्री बृहस्पतिवार सुबह छोटा हाथी वाहन लेकर काम पर चले गए। निमाई मिस्त्री का बेटा तन्मय सुबह करीब नौ बजे घर के आंगन में खेल रहा था। मां वासोना मिस्त्री आंगन में ही रजाई सिल रही थी।
विज्ञापन
इसी बीच तन्मय खेलते-खेलते घर के पास बने तालाब में चला गया, जिसका किसी को पता नहीं चला। काफी देर तक बच्चे को आसपास न देखकर घर वालों ने खोजबीन शुरू की, जिसके बाद तन्मय का शव तालाब में उतराता मिला। परिजन उसे लेकर नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सक ने तन्मय को मृत घोषित कर दिया। तन्मय दो भाई बहनों में छोटा था।
विज्ञापन