फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   One who cheated Rs 47 lakh in the name of part time job arrested

Dehradun News: पार्ट टाइम जाॅब के नाम पर 47 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

Sat, 23 Dec 2023 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
One who cheated Rs 47 lakh in the name of part time job arrested
I
विज्ञापन

II- आरोपी के खाते से दो दिनों में हुआ था 85 लाख का ट्रांजेक्शन
I
I
I
Iपार्ट टाइम जॉब के नाम पर दून निवासी एक व्यक्ति से 47 लाख 67 हजार से अधिक ठगने वाले जालसाज को एसटीएफ ने राजस्थान के भीलवाड़ा से गिरफ्तार किया है। आरोपी गैंग के साथ मिलकर देशभर में इस प्रकार की ठगी करता था। आरोपी के खातों से दो दिनों में ही 85 लाख का ट्रांजेक्शन हुआ है।
I
I
I
Iएसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन एक शिकायत प्राप्त हुई थी। इसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे व्हाट्सएप के माध्यम से पार्ट टाइम जॉब के लिए एक मैसेज मिला था। इसके बाद उसने एप पर आवेदन किया था। इसके बाद आरोपी ने उसे फोन कर स्वयं को कंपनी का मैनेजर बताकर कंपनी में रजिस्ट्रेशन, एनओसी तथा लाइसेंस फीस आदि के नाम पर धोखाधड़ी से 47 लाख 67 हजार 905 रुपये ऑनलाइन हड़प लिए। शिकायत के बाद थाना राजपुर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके विवेचना एसआई हिम्मत शाह को दी गई। जांच में पता चला कि आरोपियों की ओर से गैंग बनाकर फर्जी वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन जॉब देने के नाम पर पूरे देश में धोखाधड़ी की जा रही है। इसके बाद आरोपियों के बैंक खातों आदि की जानकारी जुटाकर एक आरोपी फजल मोहम्मद निवासी राजीव गांधी कच्ची बस्ती भीलवाड़ा राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त एक चेक, आरसी, सात पासपोर्ट साइज फोटो, क्यूआर कोड गूगल- पे, ई-केवाईसी का प्रिंट आउट, दो मोबाइल हैंडसेट, तीन डेबिट कार्ड आदि बरामद किए गए।
विज्ञापन

I
I--
I
I
I
Iऐसे करते हैं फर्जीवाडा
I
Iपूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गैंग बनाकर नामी कंपनियों की फर्जी वेबसाइट बताते हैं। इसके बाद पूरे देश में ऑनलाइन जॉब के लिए आवेदन करने वाले व्यक्तियों से संपर्क करते हैं। इस दौरान स्वयं को वह कंपनी का कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजर बताकर आवेदन स्वीकार करने की बात कहते हुए आवेदन की फीस प्राप्त करते हैं। इसके बाद हेड ऑफ वेरिफिकेशन टीम बनाकर वेरिफिकेशन कराने की बात कहते हुए वेरिफिकेशन की फीस, रजिस्ट्रेशन, एनओसी तथा लाइसेंस फीस आदि के नाम पर धोखाधड़ी करते हैं। प्राप्त धनराशि को विभिन्न फर्जी बैक खातों में जमा करते हैं। कहा कि गैंग के सदस्य याकूब के लिए नए बैंक खाते खोलता है। प्रत्येक खाते के लिए उसे 40 हजार रुपये का भुगतान किया जाता है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed