फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   One who cheated Rs 1 crore 39 lakh by luring investment

Dehradun News: निवेश का लालच देकर एक करोड़ 39 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार

Wed, 05 Jun 2024 04:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
One who cheated Rs 1 crore 39 lakh by luring investment
कंपनियों की फर्जी वेबसाइट तैयार कर खुद को अलग-अलग शेयर मार्केट, स्टॉक ट्रेडिंग कंपनी का अधिकारी बताकर ठगी करने वाले को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि व्हाट्सएप कॉल और मैसेज करके स्टॉक ट्रेडिंग, शेयर मार्केट में निवेश की जानकारी देकर लाभ कमाने का प्रलोभन दिया जाता था। इसके बाद टेलीग्राम ग्रुप से जोड़कर एप डाउनलोड कराकर निवेश के नाम पर धोखाधड़ी की जाती थी।
विज्ञापन




एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि ऋषिकेश के रहने वाले शिकायतकर्ता के साथ नामी ट्रेडिंग कंपनी का अधिकारी बताकर ठगी की थी। शेयर व स्टॉक मार्केट में पैसा लगाकर अधिक लाभ कमाने का लालच देकर विभिन्न लिंक भेजकर एवं शेयर ट्रेडिंग के लिए खाता खुलवाकर झांसे में लिया गया। विश्वास में लेकर एक करोड़ 39 लाख 78 हजार की धोखाधड़ी की गई थी। साक्ष्य के आधार पर आरोपी को सूरत गुजरात से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed