फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   One thousand e-rickshaws, not a single charging station

Dehradun News: एक हजार ई-रिक्शा, एक भी चार्जिंग स्टेशन नहीं

Mon, 28 Jul 2025 01:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
One thousand e-rickshaws, not a single charging station
विकासनगर और हरबर्टपुर शहर की सड़कों पर करीब एक हजार ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। हैरानी की बात है कि दोनों शहरों में एक भी ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन नहीं है। मजबूरी में चालकों को अपने घरों या किराये के कमरों में जाकर वाहनों की बैटरी चार्ज करनी पड़ती है। इससे ई-रिक्शा चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।छोटे रूट की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था अब पूरी तरह से ई-रिक्शा के भरोसे है। यही कारण है कि विकासनगर और हरर्बटपुर में छोटे मार्गों पर यातायात के पुराने साधन विक्रम और ऑटो सड़कों से गायब होते जा रहे हैं। हर जगह ई-रिक्शा ही नजर आते हैं। हैरत की बात यह है कि इनकी सुविधा के लिए विकासनगर और हरबर्टपुर में एक भी ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन नहीं है। अगर बैटरी अचानक डाउन हो जाए तो उसे चार्ज करने के लिए चालक को घर ही जाना होता है। क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में ई-रिक्शा चालक को घर बैठना पड़ता है। छात्रों को स्कूल ले जाने और घर छोड़ने वाले ई-रिक्शा चालकों को सबसे अधिक परेशानी होती है। बैटरी चार्ज न होने पर उन्हें अपनी जगह किसी और चालक को काम पर भेजना पड़ता है। ई-रिक्शा चालक काफी समय से क्षेत्र में चार्जिग स्टेशन खोलने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed