{"_id":"644834aee8365bd4de0b0d64","slug":"one-student-killed-one-injured-bike-collided-dumper-dehradun-news-c-5-drn1037-140081-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: डंपर से बाइक टकराने पर एक छात्र की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: डंपर से बाइक टकराने पर एक छात्र की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार बाइक डंपर के पिछले हिस्से में घुस गई। हादसे में बाइक पर सवार एक छात्र की मौत हो गई। जबकि, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है उनके आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
प्रेमनगर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि मृतक की पहचान अर्णव झा (24) के रूप में हुई है। जबकि, घायल का नाम अभिरूप निवासी सर्वोदय नगर प्रयागराज है। दोनों सेलाकुई क्षेत्र के इकफाई यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहे थे। दोनों रात करीब साढ़े 10 बजे बाइक से प्रेमनगर से सेलाकुई की ओर जा रहे थे। उसी वक्त झाझरा में आगे चल रहे एक डंपर में उनकी बाइक घुस गई। बताया जा रहा है कि हादसा डंपर के एकाएक ब्रेक लगाने के कारण हुआ। रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली।
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने देखा कि वहां पर दो युवक घायल अवस्था में पड़े थे। पास में तारकोल से भरा डंपर था और उसमें बाइक घुसी हुई थी। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने अर्णव को मृत घोषित कर दिया। अर्णव मूल रूप से पटना, बिहार का रहने वाला था। आरोपी चालक का नाम तैमुश निवासी ढाकी, सहसपुर है। तहरीर आने डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।