फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   One person died of dengue in Tehri district uttarakhand

उत्तराखंडः टिहरी जिले में डेंगू से एक व्यक्ति की मौत, कई दिनों से था बुखार से पीड़ित

Thu, 29 Aug 2019 11:37 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टिहरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 29 Aug 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
One person died of dengue in Tehri district uttarakhand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

टिहरी जिले में डेंगू से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। प्रतापनगर के कुरान गांव का मामला है। बताया जा रहा है कि बुधवार यानी 28 अगस्त को उक्त ग्रामीण की हालत ज्यादा बिगड़ने पर हिमालयन अस्पताल में भर्ती किया था। जहां उसने देर रात दम तोड़ दिया। मृतक कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। 

विज्ञापन


गांवों में जाकर टीम ने की डेंगू की जांच
टिहरी झील से सटे गांवों में डेंगू की दस्तक की सूचना मिलने के बाद बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांवों में जाकर वायरल से पीड़ित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया था। तीन लोगों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। टीम ने गांवों और झील के आसपास ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया । डॉक्टरों ने ग्रामीणों को डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के टिप्स दिए। इधर, जिला अस्पताल में भर्ती तीन अन्य लोगों का रैपिड टेस्ट किया गया। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम डेंगू की जांच पड़ताल के लिए रजाखेत, नेल्डा और कोटचौरी गांव पहुंची। डा. आशु कुमार ने बताया था कि स्वास्थ्य परीक्षण से पता चला है कि उक्त गांव के लोग वायरल की चपेट में है। डेंगू की पुष्टि के लिए तीन लोगों का ब्लड सैंपल लेकर देहरादून भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी कृष्णा पांगती के नेतृत्व में टीम ने गांव ओर झील के आसपास ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया। टीम में डैमोलॉजिस्ट दुर्गेश शर्मा, फार्मासिस्ट दलवीर सिंह सजवाण, लैब टैक्नीशियन अनुज परमार शामिल रहे। इधर, जिला अस्पताल बौराड़ी के सीएमएस डा. अमित राय ने बताया कि वायरल से पीड़ित तीन लोगों को बीते दिन अस्पताल में भर्ती किया गया था। रैपिड टेस्ट रिपोर्ट में उनमें डेंगू के प्रांरभिक लक्षण पाए गए हैं। प्लेटलेट्स सामान्य हैं। अब उनका एलाइजा टेस्ट भी कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed