{"_id":"5ea161788ebc3e906f64a2e0","slug":"one-more-jamati-corona-positive79","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Uttarakhand : प्रदेश में मिला कोरोना संक्रमण का नया केस, कुल मरीजों की संख्या हुई 47","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Uttarakhand : प्रदेश में मिला कोरोना संक्रमण का नया केस, कुल मरीजों की संख्या हुई 47
Thu, 23 Apr 2020 05:17 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में आज एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। संक्रमित मरीज मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वह11 अप्रैल से देहरादून के क्वारंटीन सेंटर में रह रहा था। प्रदेश में अब तक पश्चिम बंगाल के पांच लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या अब 47 हो चुकी है। वहीं 24 मरीज ठीक हो चुके हैं। मरीज को दून अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। देहरादून में गत रविवार को कोरोना के दो पॉजिटिव मिलने के बाद पुलिस ने आजाद कॉलोनी को सील किया था।
विज्ञापन
उनके संपर्क में आए लोगों को संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। पहले दिन दो और दूसरे दिन भी दो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। अब एक और 55 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव मरीज आया है।
विज्ञापन
ये सभी पश्चिम बंगाल के हैं और देहरादून की आजाद नगर कॉलोनी में ठहरे थे। राजधानी में कोरोना के चलते अब तक चार इलाकों को सील किया जा चुका है।
दो लोगों की मौत के बाद बुजुर्ग की रिपोर्ट निगेटिव
दून अस्पताल के डिप्टी एमएस एवं कोरोना के स्टेट को-आर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने आज गुरुवार को एक और मरीज में कोरोना होने की पुष्टि की है। मरीज को क्वारंटीन सेंटर से दून अस्पताल लाया जा रहा है।
देहरादून में दो लोगों की मौत के बाद बुजुर्ग की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी युवक की रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं, दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती नौ महीने के बच्चे की रिपोर्ट भी आज निगेटिव आई है।
बच्चे को छह दिन पहले रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर दून अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल के डिप्टी एमएस और कोरोना के स्टेट कोआर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने इसकी पुष्टि की है।
देहरादून में दो लोगों की मौत के बाद बुजुर्ग की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी युवक की रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं, दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती नौ महीने के बच्चे की रिपोर्ट भी आज निगेटिव आई है।
बच्चे को छह दिन पहले रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर दून अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल के डिप्टी एमएस और कोरोना के स्टेट कोआर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने इसकी पुष्टि की है।