फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   one more farmer commit suicide.

कर्ज से परेशान एक और किसान ने चुनी मौत

Tue, 14 Jul 2015 03:00 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, लक्सर
ब्यूरो / अमर उजाला, लक्सर Updated Tue, 14 Jul 2015 03:00 PM IST
विज्ञापन
one more farmer commit suicide.

रुड़की के लक्सर क्षेत्र में कर्ज से परेशान एक किसान ने मौत को गले लगा लिया। किसान का शव कमरे में फांसी पर लटका मिला।

विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिवार के मुताबिक किसान कर्ज के बोझ न उतरने से परेशान चल रहा था। ढाढ़ेकी निवासी सेवाराम (55) रविवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। जबकि उसका बेटा सोनू अपनी पत्नी बच्चों के साथ दूसरे कमरे में लेट गया।

सुबह करीब पांच बजे सोनू ने पिता के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। शक होने पर खिड़की से झांक कर देखा तो पंखे से शव लटका देख उसकी चीख निकल गई।

विज्ञापन

पत्नी की मौत से लगा गहरा सदमा

one more farmer commit suicide.

ग्रामीणों की मदद से शव नीचे उतारने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सेवाराम की आर्थिक स्थित ठीक नहीं थी।

वह अपनी मात्र सात बीघा जमीन में ही खेतीबाड़ी कर गुजर बसर कर रहा था। 2006 में पत्नी की मौत से उसे गहरा सदमा लगा। अविवाहित बेटी के इलाज में सेवाराम कर्ज के बोझ तले दबा हुआ था। वहीं आपदा में फसल का नुकसान होने से कर्ज और बढ़ गया।

कोतवाली प्रभारी जयदेव आर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। परिजनों की ओर से कर्ज के कारण आत्महत्या की जानकारी मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed