फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   one more death in dehradun due to swine flu.

उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू से एक और मौत

Thu, 12 Mar 2015 01:29 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 12 Mar 2015 01:29 PM IST
विज्ञापन
one more death in dehradun due to swine flu.

देहरादून के सीएमआई अस्पताल में स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन


देहरादून जिले में स्वाइन फ्लू से यह छठी मौत है। जबकि स्वास्थ्य विभाग दो लोगों की मौत का दावा कर रहा है। जानकारी के अनुसार, शक्ति विहार मोहनपुर (प्रेमनगर) निवासी भारती यादव (33) को कुछ दिन पहले तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया था।

सोमवार रात परिजन महिला को सीएमआई अस्पताल ले गए। इलाज करने वाले डॉ. रामेश्वर पांडे ने बताया कि महिला को इमरजेंसी कक्ष में ही दो बार हार्ट अटैक पड़ गए थे। महिला का ऑक्सीजन लेवल बहुत कम था। रात को ही महिला को वेंटिलेटर पर लिया गया।
विज्ञापन


महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने पर रक्त नमूने जांच के लिए निजी पैथोलॉजी लैब भेजे। जांच में महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने स्वाइन फ्लू की दवा देनी भी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमआई के निदेशक डॉ. आरके जैन ने बताया कि मंगलवार देर रात महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के रक्त नमूने मंगलवार दोपहर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय भेजे जा चुके हैं।

उधर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी अग्रवाल ने बताया कि स्वाइन फ्लू से मौत की सूचना उन्हें नहीं मिली है। सरकार दिल्ली स्थित प्रयोगशाला की रिपोर्ट को ही अधिकृत मानती है।

स्वाइन फ्लू मरीजों की संख्या 46 हुई

one more death in dehradun due to swine flu.

उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू से संक्रमित मरीजों की संख्या 46 हो गई है। ये संख्या अब तक मिली रिपोर्ट के अनुसार है। अब तक विभाग को 196 संदिग्ध रोगियों के नमूनों की रिपोर्ट मिल चुकी है, जबकि 70 नमूनों की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।

बताया गया कि फ्लू के लक्षणों से ग्रस्त सर्वाधिक 20 व्यक्ति देहरादून से संबंधित हैं, जबकि हरिद्वार के 7 और टिहरी के 2 मरीज इस बीमारी से पीड़ित हैं। स्वाइन फ्लू से निपटने की तैयारियों को लेकर बुधवार को कंट्रोल रूम में महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. जीएस जोशी ने विभागीय अधिकारियों की बैठक ली।

विभाग ने स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रण में बताया है। कहा गया कि संदिग्ध मामलों पर विभाग की कड़ी निगरानी है। बताया कि अब तक राज्य से 266 संदिग्ध रोगियों के नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। बताया कि इस बीमारी से अब तक सात व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है।

इसमें से चार देहरादून और तीन हरिद्वार से संबंधित हैं। महानिदेशक ने समीक्षा के दौरान समस्त जनपदों को निर्देशित किया कि वे स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मामलों को पूर्ण सावधानी से देखें, ताकि जनता में सामान्य सर्दी जुकाम होने पर फ्लू का भय व्याप्त न हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed