{"_id":"42b6ef5d0ff44f3dfc94f3bac2b5caf1","slug":"one-more-death-from-cold-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलौरः ठंड से फैक्ट्री कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलौरः ठंड से फैक्ट्री कर्मचारी की मौत
ब्यूरो / अमर उजाला, मंगलौर
Updated Wed, 27 Jan 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार जिले के मंगलौर में पुलिस ने एक फैक्ट्री कर्मचारी का शव नसीरपुर के जंगल से बरामद किया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि कर्मचारी की मौत ठंड से हुई है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे पुलिस को नसीरपुर के जंगल में एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। एसएसआई नवीन सेमवाल, एसआई राजकुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो करीब 45 वर्षीय व्यक्ति का अकड़ा शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
मृतक की पहचान अनिल (पुत्र पूरण सिंह, निवासी अमित विला, कूकड़ा रोड, मुजफ्फरनगर) के रूप में हुई। अनिल क्षेत्र की उजाला फैक्ट्री में कर्मचारी था और रविवार शाम से घर से लापता था। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है।
विज्ञापन
वह शाम को पत्नी से घूमने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन वापस नहीं आया। एसएसआई नवीन सेमवाल ने बताया कि संभवत: ठंड से फैक्ट्रीकर्मी की मौत हुई है। लेकिन पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
गौरतलब है कि रुड़की में ठंड से पहले भी दो मौतें हो चुकी हैं। इनके अलावा दस दिन पहले नारसन में भी एक ग्रामीण की मौत ठंड से हो चुकी है।