{"_id":"5991cd454f1c1b3a388b497d","slug":"one-more-dead-in-dehradun-cause-of-swine-flu","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में स्वाइन फ्लू से एक और बच्चे की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में स्वाइन फ्लू से एक और बच्चे की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 14 Aug 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
Swine Flu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में स्वाइन फ्लू से एक और मासूम की मौत का मामला सामने आया है। ऐसे में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 13 हो चुकी है। वहीं स्वाइन फ्लू से प्रभावितों की संख्या 73 पहुंच गई है।
विज्ञापन
ऋषिकेश निवासी अंकित (5) को स्वाइन फ्लू के लक्षण होने पर आठ अगस्त 2017 को हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इसके अगले दिन नौ अगस्त को अंकित की मौत हो गई।
विज्ञापन
अंकित को 11 अगस्त को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई। ऐसे में स्वाइन फ्लू से मरने वालों का आंकड़ा 13 हो गया है। इनमें उत्तरकाशी निवासी जाह्नवी (4), सहारनपुर उत्तर प्रदेश निवासी संतोष (47), रायपुर निवासी कमललता (58), राजपुर रोड देहरादून निवासी मुन्नी (73), ऋषिकेश निवासी अंकित (5) एवं राजेश्वरपुरम निवासी मंजुला के (23) का नाम शामिल हैं। वहीं स्वाइन फ्लू से प्रभावितों का अबतक का आंकड़ा 73 हो गया है।
विज्ञापन