{"_id":"67f570f587f1acb4510482e7","slug":"one-more-accused-in-csc-loot-case-arrested-from-delhi-dehradun-news-c-5-1-drn1031-660252-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सीएससी लूट प्रकरण में एक और आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सीएससी लूट प्रकरण में एक और आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
विज्ञापन
Iरायपुर में जनसेवा केंद्र (सीएससी) लूट प्रकरण में पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे बदमाश को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया।I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गत 11 मार्च को भगत सिंह कॉलोनी एक सीएससी में सशस्त्र बदमाशों ने संचालक से 70 हजार रुपये लूट लिए थे। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद चार आरोपियों मोहम्मद दिलशाद, साहिल, कामिल और राहुल राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया था। घटना में शामिल मुख्य आरोपी दिल्ली के जहांगीर निवासी मोहित पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। इस बीच पता चला कि वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है। उसकी तलाश के लिए मुखबिर तंत्र के माध्यम से लगातार सूचनाओं को इकट्ठा किया जा रहा था। इसी बीच उसे दिल्ली जहांगीरपुरी से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में मोहित ने बताया कि वह 2018 में महेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास में जेल जा चुका है। वह पेशी पर आता था तो उसकी मुलाकात चांदपुर बिजनौर के रहने वाले साहिल उर्फ माया शूटर से हुई थी। साहिल ने ही उसे सीएससी में लूट की योजना में शामिल होने को कहा था।I