फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   One month passed since CMO's inspection, still no improvement in the system

Dehradun News: सीएमओ के निरीक्षण को बीता एक माह, अब भी व्यवस्था में नहीं आया सुधार

Tue, 19 Nov 2024 02:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
One month passed since CMO's inspection, still no improvement in the system
सीएमओ के निरीक्षण के एक माह बाद भी उप जिला अस्पताल विकासनगर की व्यवस्थाएं नहीं सुधरी हैं। अस्पताल में गंदगी जस की तस है। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की ओपीडी के प्रतीक्षालय में टिन शेड पर अब तक सीलिंग भी नहीं लगाई गई है। सिटीजन चार्ट भी नजर नहीं आया। सूचनाएं लिखने के लिए एक छोटे से नोटिस बोर्ड का प्रयोग किया जा रहा है। पर्चा, पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी आदि जांच शुल्क की सूची भी अब तक नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन




अक्तूबर माह में सीएमओ डॉ. संजय जैन ने उप जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। उस समय छह कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे। सीएमओ ने उनके एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए थे। वहीं, अस्पताल में जगह-जगह गंदगी मिली थी और मरीजों की सुविधा के लिए सिटीजन चार्ट भी नहीं लगाए गए थे। महिला ओपीडी के प्रतीक्षालय में टिन शेड में सीलिंग नहीं थी। सीएमओ ने सीएमएस को सफाई व्यवस्था में सुधार, सिटीजन चार्ट और प्रतीक्षालय में सीलिंग लगवाने के लिए कहा था।
विज्ञापन


सोमवार को सीएमओ के निर्देश के एक माह से अधिक समय बीतने के बाद अस्पताल में व्यवस्था की पड़ताल की गई। महिला शौचालय और ओपीडी एरिया के बाहर गंदगी मिली। महिला शौचालय के पास ही खुले में डिलीवरी टेबल शीट रखी हुई थी। अस्पताल के पंजीकरण कक्ष के पास ओपीडी शुल्क का सिटीजन चार्ट नहीं लगा था। अस्पताल संबंधी सूचनाएं देने के लिए एक छोटा नोटिस बोर्ड था। एक पुरानी सूचना को मिटाया नहीं गया था। नोटिस बोर्ड पर काफी छोटे अक्षर लिखे थे, जो पास जाकर ही नजर आ रहे थे। काउंटर के बाहर उपलब्ध जांच और उनके शुल्क की जानकारी नहीं थी। गर्भवतियों की निशुल्क जांच के लिए जरूरी दस्तावेज के लिए चार्ट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




औषधि कक्ष के पीछे की ओर एक दवाओं की उपलब्धता संबंधी बोर्ड लगा मिला, लेकिन उस पर दवाओं की उपलब्धता संबंधी जानकारी नहीं लिखी मिली। मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने के लिए पुराने कक्ष में शुल्क लिखे मिले, लेकिन नए कक्ष में ऐसा कुछ नहीं मिला। पुराने कक्ष को अब इंजेक्शन कक्ष बनाया गया है, लेकिन उसमें टिटेनस, एंटी रैबीज इंजेक्शन, एंटी वेनम आदि जरूरी इंजेक्शन की उपलब्धता की जानकारी चस्पा नहीं मिली। जांच शुल्क काउंटर के अलावा एक्सरे जांच, अल्ट्रासाउंड जांच, प्लास्टर रूम और पैथोलॉजी लैब के बाहर भी जांच शुल्क संबंधी कोई चार्ट नहीं लगा मिला। जन औषधि केंद्र के बाहर भी उपलब्ध दवाओं की जानकारी संबंधी बोर्ड या चार्ट नहीं लगा था। जबकि, सीएमओ ने इसके लिए निर्देशित किया था।








Iटिन शेड पर सीलिंग लगाने और प्रतीक्षालय में बैठने की क्षमता बढ़ाने के लिए एस्टीमेट तैयार कर निदेशालय को भेजा गया है। सिटीजन चार्ट लगाने और सफाई व्यवस्था में सुधार आदि के लिए अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया जा रहा है।I



I- डॉ. संजय जैन, सीएमओ, विकासनगरI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article