फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   One killed, nine injured in two road accidents

मसूरी में दो अलग अलग वाहन दुर्घटना में नौ लोग घायल एक युवक की मौत

Sun, 09 Oct 2022 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:39 AM IST
सार

मरने वाला युवक और सभी घायल देहरादून के रहने वाले हैं।शुक्रवार की रात दो बजे के आसपास हाथी पांव के लंबीधार माइंस के पास एक कार 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खाई में उतरकर पांच घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया, जहां देहरादून के शिमला बाईपास निवासी भरत सिंह पंवार का बेटा कुलदीप पंवार (27) की मौत हो गई। बताया कि हाथी पांव के आसपास होटल में पार्टी करने के लिए आए थे।

विज्ञापन
One killed, nine injured in two road accidents

विस्तार

शहर में दो अलग-अलग वाहनों के खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। मरने वाला युवक और सभी घायल देहरादून के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात दो बजे के आसपास हाथी पांव के लंबीधार माइंस के पास एक कार 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खाई में उतरकर पांच घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया, जहां देहरादून के शिमला बाईपास निवासी भरत सिंह पंवार का बेटा कुलदीप पंवार (27) की मौत हो गई। शहर कोतवाल डीएस कोहली ने बताया कि सभी लोग देहरादून से मसूरी घूमने आए थे। बताया कि हाथी पांव के आसपास होटल में पार्टी करने के लिए आए थे। पार्टी करने के बाद युवक मालरोड घूमने के लिए होटल से निकले थे।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सभी युवक नशे में थे। उधर, दूसरा हादसा हाथी पांव रोड नाग मंदिर के पास हुआ। यहां पर दिल्ली नंबर की होंडा सिटी कार बेकाबू होकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। उप जिला चिकित्सालय लंढौर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि घायल युवक आशीष को हायर सेंटर रेफर किया गया है। बाकी का उपचार करने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए घायल
राहुल चौहान, रतनपुर शिमला बाईपास, नितिन सिंह, शिमला बाईपास, दिव्यांशु शिमला बाईपास, आशीष मेहर, किशननगर चौक, आदित्य कुमार, सुभाष नगर, राशिद, आईएसबीटी, शान, आईएसबीटी, विवेक, सुभाष नगर और दिव्यानी सुभाष नगर देहरादून।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed