फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   one killed in oxygen cylinder blast in rudrapur

फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, एक की मौत, पांच घायल

Sat, 22 Jul 2017 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Sat, 22 Jul 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
one killed in oxygen cylinder blast in rudrapur

सिडकुल स्थित आर्चित प्लाइवुड फैक्ट्री में शनिवार शाम धमाके के साथ ऑक्सीजन सिलेंडर के फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।

विज्ञापन


इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर धमाके की सूचना पर एएसपी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


सिडकुल के सेक्टर नौ स्थित फैक्ट्री आर्चित प्लाइवुड में शनिवार को भूतबंगला रुद्रपुर निवासी ठेकेदार गुफरान अपने कर्मियों के साथ एयर कंडीशनरों की मरम्मत कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसी ठीक करते समय हुआ हादसा

one killed in oxygen cylinder blast in rudrapur

इस दौरान वहां फैक्ट्री के  दो इलेक्ट्रिशियन भी मौजूद थे। शाम करीब चार बजे मरम्मत के दौरान ऑक्सीजन का सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इसकी चपेट में आकर ठेकेदार गुफरान के अलावा साथ काम कर रहे गांधी कॉलोनी रुद्रपुर निवासी मसकूर, सितारगंज निवासी सलीम और भूतबंगला निवासी शाहिल, फैक्ट्री के इलेक्ट्रिशियन गाजीपुर निवासी मनोज कुमार और मोतीपुर दिनेशपुर निवासी देवदत्त गंभीर रूप से घायल हो गए।

धमाके के बाद फैक्ट्री में अफरातफरी मच गई। फैक्ट्री के एचआर हेड संजय सिंह और अन्य कर्मियों ने वहां पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद देवव्रत को छोड़कर पांचों घायलों को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान मनोज कुमार ने दम तोड़ दिया, जबकि दो की हालत गंभीर है। सूचना मिलने पर एएसपी देंवेंद्र पिंचा और सीओ स्वतंत्र कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने फैक्ट्रीकर्मियों से से घटना की जानकारी ली, साथ ही जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल भी जाना। 

लीकेज या अधिक गैस हो सकती है धमाके की वजह

one killed in oxygen cylinder blast in rudrapur

 फैक्ट्री में ऑक्सीजन का सिलेंडर फटने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। यहां सिलेंडर फटने का कारण सिलेंडर लीकेज या उसमें अधिक गैस होना माना जा रहा है।

एचआर हेड संजय सिंह ने बताया कि ऑक्सीजन का सिलेंडर मेंटेनेंस के लिए प्रयोग में लाया जाता है। हर छह माह में फैक्ट्री के अंदर एयरकंडीशनरों की मरम्मत का काम होता है। इसी क्रम में शनिवार को भी मरम्मत हो रही थी। 

रुद्रपुर से रेफर होकर आए मनोज कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था, जबकि मसकूर और सलीम की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों 40 प्रतिशत तक जले हुए हैं, वहीं गुफरान और साहिल 15 से 20 प्रतिशत तक जले हैं। सभी को बर्न वार्ड में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। 48 घंटे सभी के लिए गंभीर हैं। 
-डॉ. हिमांशु सक्सेना, प्लास्टिक सर्जन एसटीएच  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed