फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   One kanwar killed and three injured in accident

ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आया कांवड़िया, मौत, बाइक पर टक्कर लगने से तीन घायल

Sun, 05 Aug 2018 06:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलौर Updated Sun, 05 Aug 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
One kanwar killed and three injured in accident
demo pic

मंगलौर में  ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से कावड़िए की मौत हो गई है। जबकि लक्सर में अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन कांवडिए घायल हो गए।  

विज्ञापन


पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया है। अभी इस संबंध में पुलिस के पास कोई तहरीर नहीं आई है।  मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को रात के समय नारसन में कांवड़िए की ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आने से मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कांवड़िया की पहचान नंद ग्राम जिला गाजियाबाद निवासी पुनीत पांडे पुत्र राकेश पांडे के रूप में हुई है। 
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक कांवड़िए के घर पर हादसे के बारे में सूचना दे दी है।

उसके परिजन भी सिविल अस्पताल रुड़की पहुंच गए हैं।  यहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनो के सुपुर्द कर दिया गया है। बताया जा रहा था कि मृतक अपनी टोली के करीब 25 लोगों के साथ ट्रैक्टर ट्राली पर जा रहा था। इस दौरान वह नीचे गिर गया और ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गया। कोतवाली प्रभारी गिरीश शर्मा का कहना है कि दुर्घटना के संबंध में भी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने कांवडिय़ों की बाइक में टक्कर मार

One kanwar killed and three injured in accident
accident - फोटो : graphic
दूसरी ओर लक्सर में रविवार की सुबह लक्सर सुल्तानपुर मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने जल लेने के लिए हरिद्वार जा रहे कांवडिय़ों की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के वाहन मौके से गायब हो गया। पुलिस ने तीनों कांवडिय़ों को इलाज के लिए हरिद्वार भेजा दिया है।  

हरियाणा फरीदाबाद के ग्राम प्याला निवासी राजा बाबू पुत्र धर्मवीर अपने जीजा अमर चंद पुत्र बाबूलाल निवासी रोजकी थाना नगर राजस्थान और अपने फुफेरे भाई अरुण पुत्र भरती निवासी जटोली थाना हसनपुर हरियाणा के साथ हरिद्वार जल लाने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह सुल्तानपुर मार्ग पर पीपली गांव के निकट पहुंचे तो हरिद्वार की ओर से आ रही कार ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। जिसमें वह तीनों नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों कांवडिय़ों को एक मेडिकल कैंप में पहुंचाया। जहां से हरिद्वार जिला अस्पताल भेजा गया। कोतवाल अमर चंद शर्मा ने बताया कि तीनों को चोट लगी थी। उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें हरिद्वार जिला अस्पताल भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed