फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   One house and five cow sheds caught in forest fire

Dehradun News: जंगल की आग की चपेट में आया एक मकान और पांच गोशालाएं

Tue, 07 May 2024 05:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
One house and five cow sheds caught in forest fire

विज्ञापन
भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी क्षेत्र के दातनु में जंगल में लगी आग को वनकर्मियों ने रविवार देर रात 11 बजे बुझा दी। इस दौरान वन क्षेत्र के आसपास खकड़हिता में एक दो मंजिला मकान और भंगोई में पांच गोशालाएं जलकर राख हो गईं। वहीं, दातनु और जोशी गांव में आम के करीब 300 पेड़ झुलस गए। फिलहाल कोई जनहानि की सूचना नहीं है। सोमवार को राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।




वन प्रभाग में स्वाड़ा खेड़े के पास शनिवार दोपहर किसी अज्ञात व्यक्ति ने घास में आग लगा दी थी। धीरे-धीरे आग दातुन तक पहुंच गई। वन क्षेत्र में लगी आग की चपेट में आने से खकड़हिता खेड़े में भीम सिंह चौहान की देवदार की लकड़ी की दो मंजिला आवासीय छानी जल गई। वहीं, भंगोई खेडे में पूरण सिंह, अतर सिंह, रणवीर सिंह, उमादत्त जोशी की गोशालाएं भी जलकर राख हो गईं। जोशी गांव के दीवान चंद, उमादत्त, श्याम दत्त, विजय राम, सीता राम, प्रताप सिंह, इंदर सिंह आदि बागवानों के आम के करीब 300 पेड़ भी झुलस गए। एसडीएम कालसी योगेश मेहरा के निर्देश पर राजस्व उपनिरीक्षक बडनु सुगंधा बिष्ट मौके पर पहुंचीं। उन्होंने आग से हुए नुकसान का आंकलन किया। उन्होंने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed