{"_id":"59968dd64f1c1bb3218b47e5","slug":"one-death-in-bus-full-of-pilgrims-accident-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार में बस हादसा: तीर्थयात्रियों की बस पोल से टकराई, एक की मौत, 15 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार में बस हादसा: तीर्थयात्रियों की बस पोल से टकराई, एक की मौत, 15 लोग घायल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 18 Aug 2017 04:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार- ऋषिकेश हाईवे पर शुक्रवार तड़के गहरे गड्ढे में अनियंत्रित होकर यूपी के श्रद्धालुओं की बस सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई। बस में सवार एक श्रद्धालु की दुर्घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि पंद्रह श्रद्धालु घायल हो गए।
विज्ञापन
आनन फानन में घायल श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक श्रद्धालु की शिकायत पर पुलिस ने चालक के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दुर्घअना अलकनंदा होटल के ठीक सामने हाईवे पर तड़क में करीब सवा चार बजे घटी। ऋषिकेश की ओर जा रही बस जैसे ही अलकनंदा होटल के सामने पहुंची तो गहरे गड्ढे में पहिए के आते ही चालक ने नियंत्रण खो दिया।
विज्ञापन
परिणामस्वरूप बस सीधे दूसरी साइड पर बिजली के खंभे से जा टकराई। दुर्घटना के बाद चीख पुकार मच गई। राहगीरों की मौके पर भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर हरिद्वार कोतवाली पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंची। आनन फानन में बस में सवार श्रद्धालुओं को निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां एक श्रद्धालु को मृत घोषित कर दिया गया। इधर, बस का चालक दुर्घटनास्थल से फरार होने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
एसएसआई केदार सिंह चौहान ने बताया कि मृतक की शिनाख्त विद्याराम 55 वर्ष पुत्र मुकुट सिंह निवासी उधमपुर सैफई यूपी के रूप में हुई। घायलों में केरन सिंह 54, सुरेश चंद्र 45, सुशील कुमार 30, शीतला 32, पुष्पा 40, जयवीर सिंह 51, बुसमीरा देवी45, कमलेश देवी 45, सरस्वती 35, मीरा 50, तेलूराम 35, मुनेश 50, राजबती 55 वर्ष शामिल है।
ये सब जसवंतनगर-परसाबिया इटावा, सलेमपुर मैनपुरी और सैफई के रहने वाले है। एसएसआई ने बताया कि सभी श्रद्धालु धार्मिक यात्रा पर निकले थे और वे कुरुक्षेत्र से ऋषिकेश जा रहे थे। दोपहर को उन्हें हरिद्वार लौटना था। फिर यहां गंगा स्नान करके मथुरा वृंदावन के लिए रवाना होना था। बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा गया है। घायलों की हालत में सुधार है। आरोपी चालक की तलाश कर रहे है।