{"_id":"5964bce04f1c1b376e8b460a","slug":"one-dead-and-one-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की आपस में जबरदस्त भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की आपस में जबरदस्त भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, लक्सर
Updated Tue, 11 Jul 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायसी मार्ग पर सोमवार रात दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज गया। घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन
बहालपुरी गांव निवासी गुलाब सिंह पुत्र हुकम सिंह और प्रदीप पुत्र सुरता सिंह सोमवार की देर रात अपनी बाइक पर सवार होकर किसी काम से मुंडाखेड़ा गांव में गए थे।
विज्ञापन
लौटते समय दोनों जैसे ही लक्सर रायसी मार्ग पर कांहेवाली गांव के पास पहुंचे तो रायसी की ओर से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार गुलाब पुत्र हुकम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। प्रदीप पुत्र सुरता गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को उपचार के लिए हायर सेंटर भेज दिया। उधर, कोतवाल नवीन चंद्र सेमवाल का कहना है कि मामले में तहरीर नही आई तथा वहीं फरार बाइक सवार की भी तलाश की जा रही है।