{"_id":"59a4371f4f1c1bb3018b459e","slug":"one-boy-killed-in-pithoragarh-car-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़: कार खाई में गिरने से युवक की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़: कार खाई में गिरने से युवक की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 28 Aug 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
car accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालिका से धारचूला को आ रही ऑल्टो कार सोमवार दोपहर गोठी और खुमती के बीच में एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर महाकाली के किनारे जा गिरी। कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल को धारचूला अस्पताल लाया गया है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार के दुर्घटनाग्रस्त होते ही एक व्यक्ति नदी के किनारे से भाग रहा था। ऐसी आशंका है कि वही कार का ड्राइवर हो सकता है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम आरके पांडे, थाना प्रभारी ध्यान सिंह, एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि कार यूके 05 टीए-2123 सोमवार को दोपहर करीब एक बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में ग्राम कालिका निवासी दीपक राम (22) पुत्र किशन राम की मौके पर ही मौत हो गई। कार के पास छलमा छिलासूं निवासी हिमांशु गर्खाल गंभीर हालत में घायल मिला। उन्होंने कहा कि कार में दो ही लोग सवार थे। घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन