फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   One and a half lakh rupees were cheated on the pretext of making online credit card

Dehradun News: ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड बनाने का झांसा देकर डेढ़ लाख ठगे

Wed, 03 Sep 2025 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh rupees were cheated on the pretext of making online credit card
ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड बनाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से 1.55 लाख की रकम उड़ा ली। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




नगर के केशवनगर निवासी प्रदीप अग्रवाल ने साइबर सेल को शिकायत कर बताया कि उन्हाेंने 24 अगस्त की रात को एक राष्ट्रीयकृत बैंक के सोशल मीडिया पेज पर क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया था। बैंक की ओर से उन्हें बैंक स्टॉफ द्वारा शीघ्र संपर्क किए जाने का संदेश मिला। 25 अगस्त को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई जिसमें उन्हें क्रेडिट कार्ड के लिए केवाईसी कराने को कहा गया। उस समय उन्होंने व्यस्त होने की बात कही, जिस पर शाम के समय दोबारा उनके पास कॉल आया। बातचीत के दौरान फोनकर्ता ने उन्हें वीडियो कॉल करके केवाईसी कराने को कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इस पर फोनकर्ता ने उन्हें ऑनलाइन केवाईसी की बात कही। उन्हाेंने बताए गए एकाउंट पर अपनी डिटेल भर दी। इसके बाद उन्हें मोबाइल फोन पर एक लिंक भेजा गया। उनके लिंक पर क्लिक करते ही उनके दूसरे बैंक के क्रेडिट कार्ड से 95950 की रकम ट्रांसफर होने का मैसेज आया। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने तत्काल बैंक को कॉल कर क्रेडिट कार्ड लॉक कराने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनके क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 54 हजार 960 की रकम निकाली जा चुकी थी। मामले में साइबर क्राइम की रिपोर्ट के आधार पर लक्सर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन




-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed