फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On World Environment Day, saplings were planted in many

पौधे लगाने के साथ उनका संरक्षण भी जरूरी : विक्टर बनर्जी

Thu, 06 Jun 2024 04:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
On World Environment Day, saplings were planted in many
Iविश्व पर्यावरण दिवस पर मसूरी में विभिन्न संस्थाओं ने लगाए पौधेI
विज्ञापन




विश्व पर्यावरण दिवस पर लालटिब्बा समेत शहर के कई इलाकों में पौधरोपण किया गया। रितिका पंवार के नेतृत्व में लालटिब्बा में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में पद्मभूषण बॉलीवुड अभिनेता विक्टर बनर्जी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने पौधरोपण करने के साथ पौधों के संरक्षण की अपील की।



विक्टर बनर्जी ने पौधे लगाते हुए कहा कि धरती को हरा-भरा बनाना सबका दायित्व है। इस दौरान सीओ मसूरी अनुज आर्य, कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी, उत्तराखंड टैक्सी-मैक्सी महासंघ प्रदेश अध्यक्ष सुंदर सिंह पंवार, मसूरी टैक्सी यूनियन संयोजक प्रदीप रावत ने भी पौधे लगाए। वहीं आर्यम इंटरनेशनल फाउंडेशन के भगवान शंकर आश्रम की ओर से ‘मेरा पौधा-मेरा जीवन‘ अभियान की शुरुआत की। ट्रस्ट की अधिशासी प्रवक्ता मां यामिनी ने बताया कि विभिन्न प्रजाति के 51 पौधे लगाए गए। बताया कि ट्रस्ट के अध्यक्ष जगद्गुरु प्रोफेसर पुष्पेंद्र कुमार आर्यम महाराज ने इस वर्ष 5100 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन


वहीं, संत निरंकारी मिशन ने लाइब्रेरी चौक से लेकर पिक्चर पैलेस, माल रोड के दोनों तरफ मिशन के 300 सेवादल सदस्यों ने सफाई अभियान चलाया। मिशन मसूरी जोन के हरभजन सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, ओपी उनियाल, सेवादल अधिकारी सुमित कंसल, हरपाल खत्री आदि रहे। वहीं हिलदारी, नगर पालिका परिषद, वन विभाग और किन संस्था ने अटल उत्कृष्ट विद्यालय घनानंद इंटर कॉलेज और निर्मला इंटर कॉलेज स्कूल में पौधरोपण किया। छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति शपथ भी दिलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed