फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On Wednesday, near Tarli Khad on the Sahiya-Kwanu motor road, a motorcycle

Dehradun News: तारली खड्ड के पास कार से भिड़ी बाइक, दो घायल

Thu, 02 Jul 2026 02:36 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Thu, 02 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
On Wednesday, near Tarli Khad on the Sahiya-Kwanu motor road, a motorcycle
साहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर बुधवार को तारली खड्ड के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में लोरली गांव निवासी सगे भाई अमन (19) और सचिन (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।कोतवाली प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि दुघर्टना की सूचना मिली थी। दोनों भाई बाइक से पने गांव से साहिया की ओर आ रहे थे। तारली खड्ड के समीप सामने से आ रही एक कार को देखकर बाइक चालक अमन घबरा गया और नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित बाइक सीधे कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों भाई सड़क से दूर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।सीएचसी साहिया में डॉ. ममता नेगी ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने बताया कि दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed