फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On Wednesday morning, a neighbour rescued five-year-old

Dehradun News: गली में खेल रहे बच्चे को पड़ोसन ने पत्थर से मारकर किया अधमरा

Thu, 17 Jul 2025 01:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
On Wednesday morning, a neighbour rescued five-year-old
Iगंभीर हालत में बच्चा दून अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, सिर में आए हैं कई फ्रैक्चर
विज्ञापन

I

Iशहर कोतवाली के रीठा मंडी की घटना, हाल ही में किराये पर रहने आई थी महिलाI

रीठा मंडी में बुधवार सुबह गली में खेल रहे पांच वर्षीय बच्चे गौरव को पड़ोसन ने पत्थर से वार कर अधमरा कर दिया। गंभीर हालत में गौरव को दून अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उसके सिर में कई फ्रैक्चर आए हैं। पुलिस ने गौरव के पिता जगपाल की शिकायत पर आरोपी पड़ोसन मीना के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शहर कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि जगपाल मूल रूप से पीलीभीत के रहने वाले हैं। उनके पड़ोस में कुछ दिन पहले ही दानवीर अपने परिवार के साथ किराये पर रहने आया है। दानवीर सामने वाले मकान में ही रहता है। जगपाल का कहना है कि दानवीर की पत्नी मीना उनके बच्चों से रंजिश रखती है। वह अक्सर उनके साथ मारपीट करती है। जगपाल का बेटा गौरव बुधवार सुबह करीब 10 बजे गली में खेल रहा था। इसी बीच मीना वहां आई और गौरव को अपने घर ले गई। उसने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। थोड़ी देर बाद गौरव के चिल्लाने की आवाज आई तो आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन


जगपाल और उसके परिवार वाले वहां पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। देखा कि मीना के हाथ में चटनी पीसने वाला पत्थर था जिसे उसने जगपाल को देखकर हाथ से गिरा दिया। पास में ही गौरव मूर्छित हालत में पड़ा था। वह खून से लथपथ था। उन्होंने एंबुलेंस को फोन किया और गौरव को दून अस्पताल ले गए। शहर कोतवाल ने बताया कि गौरव को डॉक्टरों ने आईसीयू में भर्ती किया है। गौरव की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद से मीना और उसका पति घर से भाग गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed